मुख्यमंत्री योगी ने आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ(लाइवभारत24)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद देवरिया, कुशीनगर, फतेहपुर, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, उन्नाव, प्रयागराज तथा बलरामपुर में आकाशीय बिजली से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04.04 लाख की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने तथा घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं। राहत आयुक्त द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार आज आकाशीय बिजली से जनपद देवरिया में 09, कुशीनगर, फतेहपुर, बलरामपुर व उन्नाव में 01.01, बाराबंकी में 02, अंबेडकरनगर में 03, प्रयागराज में 06 जनहानि की सूचना प्राप्त हुई है। राहत आयुक्त की रिपोर्ट के अनुसार जनपद देवरिया में आकाशीय बिजली से 06, बाराबंकी तथा सुल्तानपुर में 02.02, प्रयागराज तथा अमेठी में 01.01 व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!