मुख्यमंत्री योगी ने  की अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा

लखनऊ(लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम भेजी जाए, जो वहां कैम्प करे। यह टीम कोविडअस्पतालों की व्यवस्थाओं को बेहतर करते हुए संक्रमित रोगियों के स्वास्थ्य लाभ के सभीउपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद बुलन्दशहर में भी इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग कीविशेष टीम को भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहाकि जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभागतथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद के लिए भी विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबादमें संक्रमण को नियंत्रित करने तथा उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए और अधिक प्रयासकिए जाने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी अस्पतालों के अलावानिजी चिकित्सालयों में भी ट्रूनैट मशीन क्रियाशील रखने हेतु स्पष्ट दिशा निर्देश जारीकिये जाय। आरटीपीसीआर जांच विधि से टेस्टिंग क्षमता को 25 हजार टेस्ट प्रतिदिनसे अधिक किया जाए। उन्होंने आरटीपीसीआर जांच विधि, ट्रूनैट मशीन तथा रैपिड एन्टीजनटेस्ट को अपनाते हुए जांच क्षमता में व्यापक स्तर पर वृद्धि किए जाने के निर्देश दिएहैं। इस अवसर पर मुख्य सचिव आरके तिवारी, अवस्थापनाएवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा,अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, सूचना निदेशक शिशिर सहितअन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भर्ती रोगी के स्वास्थ्य की जानकारी परिजनों को दें

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालोंमें भर्ती रोगी के परिजनों को, रोगी के स्वास्थ्य की नियमित रूप से जानकारी उपलब्धकराई जाए। इसके लिए वाॅर्ड इंचार्ज द्वारा मरीज के तीमारदार को रोगी के स्वास्थ्य कीजानकारी टेलीफोन के माध्यम से प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्वास्थ्यविभाग के प्रत्येक चिकित्सालय में कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के निर्देश दिए हैं।प्रदेश में आने वाले यात्रियों को नियमित स्क्रीनिंग की जाए मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों सेप्रदेश में आने वाले यात्रियों की समुचित स्क्रीनिंग एवं क्वारंटीन व्यवस्था सुचारुबनाई रखी जाए। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन पर यात्रियों की नियमित स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने कहा कि मेडिकल संक्रमणसे चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए इनके ट्रेनिंग कार्यक्रम पर निरन्तर ध्यानदिया जाए। पीएसी वाहिनियों में संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावीप्रयास जारी रखे जाएं। टिड्डी दल के मूवमेंट पर नजर बनाए रखें
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विशेष संचारीरोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। समस्त सम्बन्धित विभाग समन्वय बनाकर अभियानकी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत सामान्यवितरण तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देशदिए हैं। उन्होंने कहा कि वितरण कार्य को पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करते हुए सभी जरूरतमंदोंको खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने टिड्डी दल के मूवमेंट पर निरन्तर नजर बनाएरखते हुए इसके नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने गुरु पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमापर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार को जारी एक शुभकामना सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। सनातन संस्कृति में ज्ञान प्राप्तिके लिए गुरु-शिष्य की सुदीर्घ परम्परा है। बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहींहै। गुरु के आशीर्वाद से सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरुको सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान बतायागया है। गुरु शिष्य को रचता है, इसलिए वह ब्रह्मा है। गुरु, शिष्य की रक्षा करता है,इसलिए वह विष्णु है। गुरु शिष्य के सभी दोषों का संहार करता है, इसलिए वह साक्षात महेश्वरहै। हमें गुरु-पूजन पूरी आस्था और श्रद्धाभाव से करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!