भाजपा की 45 विधानसभाओं में सम्मेलनों की शुरुआत

लखनऊ (लाइवभारत24)। भारतीय जनता पार्टी का विधानसभावार सम्मेलनों का क्रम अनवरत जारी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित प्रदेश पदाधिकारी, केन्द्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा संमेलनों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के साहसिक निर्णय, कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रम तथा स्वावलंबी व सामथ्र्यवान भारत निर्माण में जनभागीदारी के लिए डिजिटल माध्यम से संवाद कर रहे हैं। पार्टी 15 जुलाई से 45 विधानसभा संमेलनों में संवाद के सतत् क्रम को विस्तार देगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कानपुर के गोविन्द नगर विधानसभा संमेलन को संबोधित करेगें। जबकि केन्द्रीय मंत्री डा महेन्द्र नाथ पाण्डेय मथुरा के गोवद्र्धन व डा संजीव बालियान मेरठ के सरधना विधानसभा संमेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी 15 जुलाई को 45 विधानसभाओं में वर्चुअल संमेलन करके बूथ, सेक्टर, मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों तथा विधायक, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा जिला पंचायत व ग्राम पंचायत के विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले जनप्रतिनिधियों से संवाद करेगी। विधानसभा संमेलनों को प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना लखनऊ मध्य, आशुतोष टण्डन झांसी के बबीना, श्रीकान्त शर्मा बदायूं के दातागंज, सुरेश राणा जालौन के उरई, भूपेन्द्र सिंह चौधरी फिरोजाबाद के शिकोहाबाद, सतीश महाना मुरादाबाद महानगर, स्वामी प्रसाद मौर्य पीलीभीत के पूरनपुर, अनिल राजभर उन्नाव के पुरवा, राम नरेश अग्निहोत्री गोण्डा के मनकापुर, सतीश द्विवेदी आजमगढ के गोपालपुर, डा नीलकंठ तिवारी एटा के मारहरा, चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय कौशा बी के सिराथू, रमाशंकर सिंह पटेल गोरखपुर बांसगांव, संदीप सिंह शामली के थानाभवन, आनन्द स्वरूप शुक्ला मुज फरनगर के मीरापुर, नीलिमा कटियार संभल के चंदौसी, सुरेश पासी मऊ के घोषी विधानसभा संमेलनों में संवाद करेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह कासगंज के पटियाली, बीएल वर्मा प्रयागराज के फाफामऊ, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल चंदौली के सकलडीह, कान्ताकर्दम कन्नौज के छिबरामऊ प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर अलीगढ के बरौली तथा लखीमपुर, गोविन्द नारायण शुक्ला फतेहपुर, विजय बहादुर पाठक देवरिया के सलेमपुर, पंकज सिंह अलीगढ के खैर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अयोध्या के गोसाइगंज, अमर पाल मौर्य बस्ती के रूधौली, त्रय बक नाथ त्रिपाठी हरदोई के गोपामऊ, प्रकाश पाल बिजनौर, सुब्रत पाठक सुलतानपुर, देवेन्द्र सिह चौधरी रायबरेली के ऊंचाहार में विधानसभा संमेलन में संवाद करेंगे। जबकि सांसद शिव प्रताप शुक्ला सिद्धार्थनगर के डूमरियागंज, सत्यदेव पचौरी बरेली के मीरगंज, राजेश वर्मा महराजगंज के पनियरा, विनोद सोनकर बलिया के फेफना, कौशल किशोर कुशीनगर के हाटा, संजय सेठ बुलन्दशहर के शिकारपुर तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेनद्र सिंह इटावा के भरथना, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर गाजीपुर के मुहंमदाबाद, भवानी सिंह शाहजहांपुर के पुवायां, प्रद्यु मन सीतापुर के सेउता विधानसभा सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

One thought on “भाजपा की 45 विधानसभाओं में सम्मेलनों की शुरुआत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!