कानपुर की 10 सीटों से LIVE रिपोर्टिंग:भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झडप, एक गिरफ्तार
कानपुर33 मिनट पहले

भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, जूही लाल कॉलोनी में मतदान केंद्र का हाल

(कानपुर लाइव भारत 24) । कानपुर की 10 सीटों पर 20 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। 11 बजे तक 16.27 प्रतिशत मतदान हो चुका है। बिठूर और महाराजपुर विधानसभा में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित रहा। महाराजपुर के जेके कॉलोनी बूथ पर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा नेताओं पर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समर्थकों को शांत कराया।

जूही लाल कॉलोनी मतदान केंद्र : भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गुंडागर्दी: जूही लाल कॉलोनी में मतदान केंद्र के पास भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। झड़प के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

जरौली में भाजपा प्रत्याशी सतीश महना सुरक्षा कर्मियों से भिड़े

महाराजपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश महाना की जरौली स्थित मतदान केंद्र पर दोपहर में सुरक्षाकर्मियों से झड़प हो गई। आरोप है कि भाजपा उम्मीदवार अपने कई समर्थकों के साथ मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। हंगामे की सूचना मिलने के बाद डीएम और सीपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और मामले को शांत कराया।

भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने किया हंगामा

कानपुर की हॉट सीट आर्य नगर में भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने कोपरगंज स्थित पोलिंग सेंटर पर हंगामा किया। आरोप है कि सुरेश अवस्थी ने पोलिंग सेंटर में घुसते ही पूर्व पार्षद सुशील तिवारी और सुधीर मिश्रा को गाली दी। उसके बाद उनके समर्थकों के साथ हाथापाई की। उन्हें देख लेने की धमकी भी दी।

मेयर प्रमिला पांडेय पर एफआईआर: मेयर प्रमिला पांडेय और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह के खिलाफ मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रमिला पांडेय सुबह में हडसन बूथ पर मतदान करने पहुंची। उन्होंने हाथ पर कमल का निशान वाली मेंहदी बनवाई थी। भाजपा को वोट देते हुए फोटो शेयर की। साथ ही सुरक्षाकर्मियों से मतदान करते हुए वीडियो भी बनवाया। EVM की फोटो खींचना निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का उल्लंघन हैं। इस मामले में निर्वाचन आयोग से मेयर की शिकायत की गई है। निर्वाचन आयोग ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा को कार्रवाई के आदेश दिए। DM ने गोपनीयता भंग करने के मामले एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर एफआईआर: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवाब सिंह ने आर्यनगर विधानसभा में अपना वोट डाला। उन्होंने मतदान के दौरान फोटो खिंचाई। वीडियो बनवाया। उसके बाद सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। डीएम ने मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में उनके विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश जारी कर दिए हैं।

11 बजे तक 16.27 प्रतिशत मतदान

विधानसभा

मतदान (प्रतिशत)

किदवई नगर

16

कैंट

13.5

कल्याणपुर

14.3

गोविंदनगर

16.25

बिल्हौर

18.9

बिठूर

17.25

सीसामऊ

18

आर्यनगर

13

महराजपुर

17

घाटमपुर

18.5

योग 16.27
9 बजे तक 5.89 प्रतिशत मतदान

विधानसभा मतदान (प्रतिशत)
आर्यनगर 5.5
कल्याणपुर 5.9
गोविंदनगर 7
सीसामऊ 3
किदवई नगर 6
बिल्हौर 6
बिठूर 5
घाटमपुर 7
कैंट 5.5
योग
5.89

इन स्थानों पर मिली ईवीएम खराब होने की शिकायतें:

बिठूर विधानसभा के बूथ नंबर 132 में ईवीएम खराब होने से मंतदान बाधित रहा।
महाराजपुर  विधानसभा के 404 बूथ के ईवीएम खराब होने से मतदान रोकना पड़ा।
गोविंदनगर के सिंधी धर्मशाला बूथ पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ।
बिल्हौर विधानसभा में मतदान का बहिष्कार

बिल्हौर विधानसभा के कसिगवां ग्राम में गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया है। आरोप है कि प्रधानपति ने मतदान बहिष्कार के लिए लोगों को उकसाया है। उसे कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है।

बिल्हौर विधानसभा के कसिगवां ग्राम में मतदान कर्मियों से बात करते अधिकारी।
बिल्हौर विधानसभा के कसिगवां ग्राम में मतदान कर्मियों से बात करते अधिकारी।
सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

कानपुर देहात की भोगनीपुर 208 विधानसभा के बूथ संख्या 121 पर सपा का बटन दबाने पर बीजेपी की पर्ची निकल रही है। सपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र पर हंगामा किया है।पार्टी के पदाधिकारियों ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से संज्ञान लेने को कहा है। साथ ही ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट भी किया गया है।

कानपुर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने किया मतदान

विजय नगर बूथ पर सबसे पहले सलाहुद्दीन ने वोट डाला। वर्तमान बीजेपी विधायक और गोविंद नगर से प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी भी परिवार के साथ डबल पुलिया स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ मतदान किया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में स्थिति अकबरपुर इंटर कॉलेज पहुंचे। उन्होंने यहां चल रहे मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया।

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने डबल पुलिया स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के साथ वोट डाला।
भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने डबल पुलिया स्थित मतदान केंद्र पर परिवार के साथ वोट डाला।
खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी ने किया मतदान

कानपुर बिकरुकाण्ड में सह अभियुक्त बनाई गई खुशी दुबे की बड़ी बहन नेहा तिवारी जो कि कांग्रेस से कल्याणपुर विधानसभा के प्रत्याशी हैं। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज रतनपुर कॉलोनी पनकी में अपना वोट डाला।

परिवार के साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने किया मतदान: भाजपा विधायक और गोविंद नगर से प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए निर्वाचन कंट्रोल रूम, मीडिया कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया।

राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने किया मतदान: राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने शारदा नगर स्थित विरेंद्र स्वरूप स्कूल में जाकर वोट डाला।

रसूलाबाद विधानसभा में 45 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान

कानपुर देहात के रसूलाबाद विधानसभा में बूथ नंबर 205 पर ईवीएम मशीन खराब हो गया था। जिसके चलते लगभग 45 मिनट के बाद मतदान शुरू हो सका।

3 लाख पुरुष मतदाता अधिक
कानपुर की 10 सीटों पर कुल 19.10 लाख पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 16.06 लाख है। ऐसे में 3 लाख पुरुष मतदाता महिलाओं के मुकाबले ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा इस बार 78 हजार नए युवा पहली बार वोट कर अपने पसंद की सरकार चुनेंगे। 2017 के विधानसभा के चुनाव के मुकाबले इस बार जहां मतदाताओं की संख्या बढ़ी हैं, वहीं विधानसभा में बदले समीकरणों से मुकाबला भी बेहद दिलचस्प हो गया है।

इस बार 7% बढ़े मतदाता
साल-2017 में कानपुर की 10 विधानसभा के मुकाबले इस बार 1 लाख 36 हजार 931 मतदाता बढ़े हैं, जोकि पिछले बार के मुकाबले लगभग 7% ज्यादा हैं। जबकि विधानसभा चुनाव-2022 में कुल मतदाताओं की संख्या 35.17 लाख हो गई है। इनमें 19.10 लाख पुरुष और 16.06 लाख महिलाएं शामिल हैं। सभी 10 विधानसभाओं में कुल 78,409 नए मतदाता जुड़े हैं। इसमें करीब 33,746 नए वोटर पहली बार वोट करेंगे। वहीं कानपुर में 55 हजार 628 बुजुर्ग और 23 हजार 661 दिव्यांग मतदाता भी बूथों पर वोट करने पहुंचेंगे।

सबसे ज्यादा महाराजपुर में मतदाता
कानपुर में सबसे ज्यादा 4.46 लाख मतदाता महाराजपुर विधानसभा सीट पर हैं। यहां से शहर के सबसे कद्दावर नेता भाजपा से सतीश महाना मैदान में हैं। इस सीट से ये इनका तीसरा चुनाव है। सबसे कम 2.74 लाख मतदाता सीसामऊ सीट पर हैं। इस सीट पर कमल खिलाने के लिए भाजपा सबसे ज्यादा संघर्ष कर रही है। ये सीट कभी भी भाजपा के पास नहीं रही है।

इस चुनाव में बढ़े करीब 400 बूथ
वर्ष- 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार करीब 400 बूथ नए बनाए गए हैं। वहीं चुनाव आयोग ने कानपुर की 10 सीटों के लिए 3714 पोलिंग बूथ में 1892 ऐसे बूथ को चिन्हित किए हैं, जो संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में आते हैं। बिल्हौर में सबसे ज्यादा 236 ऐसे बूथ पाए गए हैं, जहां अप्रिय घटना घट सकती है। वहीं, सबसे कम सेंसेटिव बूथ 138 सीसामऊ सीट में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 40 परसेंट सेंसेटिव बूथ बढ़े हैं।

10 हजार लोग पहले ही डाल चुके वोट
कानपुर की 10 सीटों के लिए 10,511 मतदाता पहले ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। इनमें 882 बुजुर्ग, दिव्यांग और 9629 मतदान कार्मिक, पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान शामिल हैं। ऐसे में 20 फरवरी को 35,06,624 मतदाता वोट देकर अपनी पसंद का प्रत्याशी चुनेंगे।

10 सीटों पर प्रमुख प्रत्याशी और मतदाताओं की संख्या

1. आर्य नगर विधानसभा
सपा – अमिताभ बाजपेई भाजपा – सुरेश अवस्थी कांग्रेस – प्रमोद जायसवाल बसपा – आदित्य जायसवाल
इस प्रकार हैं मतदाता महिला – 1.35 लाख, पुरुष – 1.62 लाख अन्य – 46, कुल – 2.98 लाख

2. सीसामऊ विधानसभा
भाजपा – सलिल विश्नोई सपा – हाजी इरफान सोलंकी कांग्रेस – हाजी सुहैल अहमद बसपा – रजनीश तिवारी
इस प्रकार हैं मतदाता महिला – 1.26, पुरुष – 1.48 लाख, अन्य – 46, कुल – 2.74 लाख

3. कानपुर कैंट विधानसभा
कांग्रेस – सोहैल अख्तर अंसारी भाजपा – रघुनंदन सिंह भदौरिया बसपा – मोहम्मद सफी खान सपा – मोहम्मद हसन रूमी
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला-1.63 लाख, पुरुष- 1.98 लाख, अन्य- 41, कुल- 3.61 लाख

4. किदवई नगर विधानसभा
भाजपा- महेश त्रिवेदी कांग्रेस- अजय कपूर सपा- अभिमन्यू गुप्ता बसपा- मोहन मिश्रा
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला – 1.61 लाख, पुरुष -1.86 लाख, अन्य – 37, कुल – 3.48 लाख

5. महाराजपुर विधानसभा
भाजपा – सतीश महाना सपा – फतेह बहादुर सिंह गिल कांग्रेस – कनिष्क पांडेय बसपा – सुरेंद्र पाल सिंह
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला -2 लाख, पुरुष – 2.45 लाख, अन्य – 35, कुल – 4.46 लाख

6. गोविंद नगर विधानसभा
भाजपा-सुरेंद्र मैथानी कांग्रेस-करिश्मा ठाकुर सपा-सम्राट विकास बसपा-अशोक कुमार कालिया
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला- 1.60 लाख, पुरुष- 1.90 लाख, अन्य- 25, कुल योग- 3.51 लाख

7. बिठूर विधानसभा
भाजपा- अभिजीत सिंह सांगा सपा- मुनींद्र शुक्ला कांग्रेस- अशोक कुमार निषाद बसपा- रमेश यादव
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला-1.66 लाख, पुरुष-2 लाख, अन्य- 33, कुल-3.67 लाख

8. घाटमपुर विधानसभा
सरोज कुरील – भाजपा-अपना दल, भगवती सागर – समाजवादी पार्टी, राज नारायण कुरील – कांग्रेस, प्रशांत अहिरवार – बसपा
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला- 1.47 लाख, पुरुष-1.76 लाख, अन्य- 6, कुल- 3.23 लाख

9. कल्याणपुर विधानसभा
भाजपा- नीलिमा कटियार सपा- सतीश निगम कांग्रेस- नेहा तिवारी बसपा- अरुण मिश्रा
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला-1.64 लाख, पुरुष-1.90 लाख, अन्य-15, कुल- 3.54 लाख

10. बिल्हौर विधानसभा
कांग्रेस- ऊषा रानी कोरी भाजपा- राहुल बच्चा सोनकर सपा- रचना सिंह गौतम बसपा- मधु सिंह गौतम
इस प्रकार हैं मतदाता- महिला-1.80 लाख, पुरुष-2.12 लाख, अन्य-17, कुल-3.92 लाख

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें