लखनऊ में सेक्स रैकेट का खुलासा,5 लड़कियों के साथ 7 लोग गिरफ्तार

लखनऊ (लाइवभारत24)। राजधानी लखनऊ में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां चिनहट कोतवाली में कॉलोनी से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 5 लड़कियां हैं। ये सभी असम के नौगांव की रहने वाली हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड गोंडा का रहने वाला विवेक है। ये इन लड़कियों की फोटो और वीडियो कस्टमर को व्हाट्सएप पर भेजता था। फिर दाम तय करके लड़कियों को होटल या फिर घर में सर्विस करने के लिए भेजता था।
ACP विभूतिखंड प्रवीण मलिक ने बताया कि ये रैकेट पिछले एक साल से चल रहा था। असम की रहने वाली इन युवतियों को कॉल करके बुलाया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इन लड़कियों की शादी टूट चुकी है। पिछले 3 साल से ये लड़कियां यहां लखनऊ में रहती हैं। गैंग का सरगना विवेक गोंडा का रहने वाला है जबकि उसका दूसरा साथी आशा मोहम्मद रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पांच हज़ार से 50 हजार तक रेट
पुलिस की पूछताछ में विवेक ने बताया कि हर कस्टमर के लिए अलग-अलग रेट तय था। पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक में ये लड़कियां सर्विसेज प्रोवाइड करती थीं। होटल के अलग रेट होते थे, जबकि घर पर ले जाने के लिए अलग रेट तय था। ACP का कहना है कि, इनसे जुड़े हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!