शिशिर सोमवंशी ने ग्रहण किया एडीआरएम का पदभार

लखनऊ (लाइवभारत24)। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अपर मण्डल रेल प्रबंधक परिचालन का पद भार शिशिर सोमवंशी ने मंगलवार को ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व सोमवंशी आईआरसीटीसी कारपोरेट आफिस नई दिल्ली में ग्रुप जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। सोमवंशी ने बिजनेस मैनेजमेण्ट में परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2000 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा आईआरटीएस के अधिकारी के रूप में रेल सेवा में आए। श्री सोमवंशी की प्रथम नियुक्ति बिलासपुर मण्डल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबधंक लखनऊ, उप मु य परिचालन प्रबंधक गुड्स गोरखपुर तथा पूर्व तट रेलवे के संभलपुर एवं खुर्दा रोड मण्डल के वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन में प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य किया। इनको भारतीय संगीत तथा खेलों में विशेषकर बैडमिण्टन, टेबल टेनिस तथा क्रिकेट में रूचि है। वहीं रेल प्रबंधन का गहन अनुभव प्राप्त है तथा रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं।

One thought on “शिशिर सोमवंशी ने ग्रहण किया एडीआरएम का पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!