लखनऊ (लाइवभारत24)। भारत की सबसे बड़ी वैल्यू ई-काॅमर्स कंपनी स्नैपडील ने आज नए ब्राण्ड कैंपेन ‘ब्राण्ड वाली क्वालिटी, बाज़ार वाली डील’ के लाॅन्च की घोषणा की है। यह कैंपेन स्नैपडील को खरीददारी के ऐसे गंतव्य के रूप में पेश करता है, जो इस अवधारणा को तोड़ते हुए प्रतीत होते हैं कि सिर्फ महंगे उत्पाद ही अच्छी गुणवत्ता उपलब्ध कराते हैं। प्रत्यक्ष दृष्टिकोण के साथ यह कैंपेन इस अवधारणा को दूर करता है कि सिर्फ महंगे उत्पाद/ ब्राण्ड ही अच्छी गुणवत्ता दे सकते हैं। यह अभियान स्पष्ट शब्दों में स्नैपडील के अनूठे मूल्य प्रस्ताव- कम कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता का संदेश देता हैं। कैंपेन ‘ब्राण्ड वाली क्वालिटी, बाज़ार वाली डील’ में बाॅलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख मुख्य भुमिका में हैं। हास्य के माध्यम से यह कैंपेन इस तथ्य पर रोशनी डालता है कि किसी भी ब्राण्ड के उत्पाद अच्छी गुणवत्ता से युक्त हो सकते हैं। वीडियोज़ की एक सीरीज़ के माध्यम से यह कैंपेन पारम्परिक ‘ब्राण्ड-उन्मुख’ सोच को चुनौती देता है कि और इस तथ्य की ओर दर्शकों का ध्यान आकर्षित करता है कि बेहतरीन गुणवत्ता के उत्पाद हर कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं और ऐसे उच्च-गुणवत्ता के उत्पादों के ढेरों विकल्प आॅनलाईन उपलब्ध हैं। आज के स्मार्ट एवं मूल्य के प्रति सजग उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए इस कैंपेन की अवधारणा पेश की गई है, जो सिर्फ ‘ब्राण्ड’ पर ही ध्यान केन्द्रित नहीं करते, बल्कि अच्छी गुणवत्ता और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए अपनी ज़रूरत के प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं, फिर चाहे वह फैशन हो, एक्सेसरीज़ या होमवेयर या और कुछ। कैंपेन के बारे में बात करते हुए स्नैपडील के सीईओ एवं सह-संस्थापक, कुनाल बहल ने कहा, ‘‘भारतीयों की खरीददारी में मूल्य का महत्वपूर्ण योगदान होता है, फिर चाहे वे आॅफलाईन खरीददारी करें या आॅनलाईन। वे किसी भी उत्पाद को खरीदते समय अपने दशकों के अनुभव का उपयोग करते हैं और अपने द्वारा खर्च की गई राशि के लिए सर्वश्रेष्ठ उत्पाद पाना चाहते हैं। आज की कनेक्टेड दुनिया में बेहतर होगा कि आप वास्तविक मूल्यों एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी के लिए नेटवर्क का उपयोग करें। यह कैंपेन आॅनलाईन खरीददारों के लिए बेहद फायदेमंद होगा जो इस बात को समझते हैं कि अच्छी गुणवत्ता के लिए ज़्यादा पैसे खर्च करने की ज़रूरत नहीं है।’’
स्नैपडील ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन के साथ वैल्यूू ई-काॅमर्स लीडरशिप को बनाया और सशक्त
