बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस में कूदी सोनाक्षी, हुयी ट्रोल

कोई उन्हें करण जौहर की चमची तो कोई उन्हें खुद नेपोटिज्म प्रोडक्ट बता रहा

मुंबई(लाइवभारत24)। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस में सोनाक्षी सिन्हा ट्वीट कर के बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। कोई उन्हें करण जौहर की चमची कह रहा है तो कोई उन्हें खुद नेपोटिज्म प्रोडक्ट बता रहे हैं। यहां तक कि कुछ लोगों ने सोनाक्षी को आड़े हाथों लिया है। दरअसल सोनाक्षी ने बिना किसी का नाम लिए एक ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने लिखा है, “किसी भी सू#*## (जानवर का नाम) से लड़ने में समस्या ये है कि आप गंदे हो जाएंगे और उसे मजा आएगा। कुछ चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो किसी मौत के बहाने भी अपना प्रचार कर रहे हैं। अपनी ही कौम के लोगों की मौत पर भी अपना प्रचार कर रहे हैं। आप नकारात्मकता, नफरत फैला रहे हैं जिसकी इस वक्त जरूरत नहीं है। जो चले गए उनका थोड़ा सम्मान कीजिए, वास्तव में।” इस ट्वीट को करते हुए सोनाक्षी ने ये भी कहा, “कुछ लोग बड़े ही नामुराद होते हैं और हमेशा रहेंगे।”इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को लेकर ज्यादातर लोगों ने कहा कि वो खुद ही नेपोटिज्म का नतीजा हैं। इसलिए अब जब नेपोटिज्म वालों का भंडाफोड़ हो रहा है तो सोनाक्षी को मिर्ची लग रही है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की ओर से सोनाक्षी को सपोर्ट मिल रहा है। ‘सेक्रेड गेम्स’ से चर्चा में आईं कुब्रा सेठ ने कहा वो सोनाक्षी के हर लफ्ज को महसूस कर सकती हैं।

One thought on “बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर छिड़ी बहस में कूदी सोनाक्षी, हुयी ट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!