सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

मुंबई(लाइवभारत24)। बॉलीवुड के लिए साल 2020 को भूल पाना शायद मुश्किल होगा। सुशांत सिंह राजपूत का निधन उनके परिवार के साथ बॉलीवुड को वो गम दे गया, जिसको वो कभी नहीं भूला सकेंगे। सुशांत सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सुशांत के निधन के बाद सोनम कपूर ने एक ट्वीट किया, जिससे बाद वो सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उन्होंने कहा, ‘किसी की मौत पर उसकी गर्लफ्रेंड, एक्स गर्लफ्रेंड, परिवार, साथ काम करने वाले लोगों को दोष देना अज्ञानता है’। सोनम के इस ट्वीट क बाद ट्रोलर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। एक ने लिखा कि अगर तुम अनिल कपूर की बेटी ना होती तो किसी घर पे झाडू पोछा लगा रही होती।  सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में आत्महत्या करने के बाद से ही फैंस के बीच कई थ्योरी चल रही हैं। कई लोगों का ऐसा मानना है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से पूरा सपोर्ट नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया, वही कुछ लोग सुशांत की आत्महत्या के लिए बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन पर नेपोटिज्म प्रमोट करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि बॉलीवुड से लगभग हर सितारे ने सुशांत की मौत को लेकर गहरा दुख जताया है और उन्हें एक बेहतरीन और पावरहाउस एक्टर बताया है।

One thought on “सोनम कपूर की सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!