बर्ड फ्लू के लगातार बढ़ रहे खौफ को लेकर लाख-बहोसी पक्षी बिहार में टास्क फोर्स ने किया निरीक्षण

तिर्वा, कन्नौज (लाइवभारत24)। यूपी में बर्ड फ्लू के लगातार बढ़ रहे खौफ को लेकर लाख-बहोसी पक्षी बिहार में दूसरे दिन भी टास्क फोर्स टीम का निरीक्षण जारी रहा। टीम ने झील के आसपास बैठे पक्षियों के अलावा उड़ रहे पक्षियों की भी दूरबीन से निगरानी की। टीम को प्रवासी व घरेलू पक्षियों की गतिविधियां सामान्य नजर्र आइं। कहीं भी सिंगल अथवा समूह में पक्षियों के शव नहीं मिले।

शासन व प्रशासन के निर्देश के बाद बर्ड फ्लू पर निगरानी रखने के लिए लाख-बहोसी पक्षी बिहार के लिए एक टास्क फोर्स टीम का गठन कर दिया गया है। इस टीम में पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अजय त्रिपाठी, रेंजवन अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त निर्देशन में पशु चिकित्सा विभाग व वन विभाग के कर्मचारियों को लगाया गया है। पशु चिकित्सक अजय त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार को टीम ने पक्षी-बिहार क्षेत्र के लाख-बहोसी झील का अलग-अलग निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि झील के किनारे विचरण कर रहे पक्षियों की गतिविधियों पर निगाह रखी गई। उनकी गतिविधियां सामान्य नजर आयी। इसके अलावा पक्षियों के झुण्ड के हवा में उड़ने के दौरान भी दूरबीन से निरीक्षण किया गया। उस दौरान भी पक्षियों की गतिविधियां सामान्य थी। पशु चिकित्सक के मुताबिक बीमारी की दशा में पक्षियों की गतिविधियां विचरण व उड़ने के दौरान परिवर्तित हो जाती है। इस बजह से लग रहा है कि अभी तक पक्षी-बिहार में बर्ड फ्लू ने कोई दस्तक नहीं दी है। पक्षी-बिहार व उसके आसपास भी कहीं कोई पक्षियों के मृत शव नहीं मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!