सिनेमाघरों के ​खुलते ही फिर रिलीज होगी फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। जिस कारण फिल्म रिलीज की डेट आगे बढ़ायी गयी थीं। लेकिन लॉकडाउन के बाद अब दोबारा से सिनेमाघर घुलने को ​हैं। अब जब लॉकडाउन के बाद कई शर्तों के साथ सिनेमाघरों के खुलने का ऐलान हो गया है तो ऐसे में सबसे पहले विवेक ओबराय स्टारटर फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ को एक बार फिर रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले हफ्ते फिर से रिलीज होगी। वहीं मेकर्स की ओर से फिर से पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फिल्म लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

इसी कड़ी में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अगले हफ्ते सिनेमाघरों में… अगले हफ्ते विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऑफिशियल पोस्टर से थियेटर रिलीज की घोषणा की गई है।’ बता दें कि फिल्म में नरेंद्र मोदी मोदी के राजनीति में आने यानी छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी है। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय को नौ अलग अलग रूप में दिखाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!