हम फिर सरकार बनाएंगे; इस बार शपथ तड़के नहीं, सही समय पर होगी:फडणवीस

Devendra Fadnavis

औरंगाबाद (लाइवभारत24)। देश में महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल अचानक तेज हो गई है। एक ही दिन में भाजपा के दो नेताओं के बयानों ने अटकलें बढ़ा दी हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता विपक्ष देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि भाजपा की अगली सरकार की ताजपोशी पिछले साल की तरह दिन निकलने से पहले नहीं बल्कि सही समय पर होगी। फडणवीस ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया, जो मंगलवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि मौजूदा महाराष्ट्र विकास अगाड़ी सरकार से जनता नाराज है। उनकी सरकार गिरने के बाद हम सरकार बनाएंगे। फडणवीस का बयान महाराष्ट्र में पिछले साल महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के ठीक एक साल बाद आया है। 23 नवंबर 2019 को फडणवीस ने नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के समर्थन से सरकार बनाई थी, हालांकि उनकी सरकार 80 घंटे ही चल पाई थी। फडणवीस ने पिछले साल अचानक सुबह-सुबह सरकार बनाने का ऐलान कर चौंका दिया था। इसलिए, इस बार कह रहे हैं कि सही समय पर शपथ लेंगे। फडणवीस का बयान से पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा था कि भाजपा अगले 2 से 3 महीनों में महाराष्ट्र में सरकार बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी की है। वे औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारी सरकार बाकी के 4 साल पूरे करेगी। विपक्षी नेता हताशा में बात कर रहे हैं, क्योंकि उनकी सभी कोशिशें नाकाम हो गईं। वे अच्छी तरह जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता सरकार के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!