दमनकारी, तानाशाह सरकार के सामने हम नहीं झुकेंगे: लल्लू

लखनऊ(लाइवभारत24)। यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय कुमार ने एक बार फिर सरकार की दमनकारी नीतियों का हवाला देते हुए सरकार पर हमला बोला है । उन्होंने कहा है कि योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन कर रही है। लेकिन इस दमन और उत्पीड़न से कांग्रेसजन ना डरेंगे ना ही झुकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने जारी बयान में कहा कि हम नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सरकार लगातार राजनीतिक द्वेष और अपनी कायरता का परिचय देते हुए पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें लाद रही है। जेल भेज रही है। लेकिन हम महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाले हैं यह दमन और उत्पीड़न हमें डिगा नहीं पायेगा। उन्होंने बताया कि आगरा की कांग्रेस जिलाध्यक्ष इस महामारी में लगातारलोगों की सेवा कर रहीं हैं और सड़कों पर आवाज बुलंद कर रही हैं। जिससे खार खाई सरकार निजी बिजली कम्पनी के इशारे पर नेताओं का उत्पीड़न करवा रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के इशारे पर जिला अध्यक्ष आगरा के खिलाफ फर्जी मुकदमें दर्ज किए गए हैं। उनके साथ पुलिस ने बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यूपी कांग्रेसकमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मध्य प्रदेश राज्यपाल लालजी टण्डन की लम्बी बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माकी शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करनेके लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!