जानकीपुरम में युवक को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर

आरोपी फरार, पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें की गठित
लखनऊ(लाइवभारत24)। राजधानी के जानकीपुरम में नैनो कार चालक महिला के साथ आये साथियों ने मामूली सी विवाद में एक राहगीर युवक को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर गया। उधर दिनदहाड़े गोली मारने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोग सहम गए। गोली मारने के बाद महिला अपने साथियों के साथ फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक को एक गोली कमर से नीचे लगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गोली मारने वाले आरोपियों और महिला की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाकर जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त उत्तरी एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि बुधवार की दोपहर साढ़े चार बजे के आसपास जानकीपुरम सेक्टर आठ में एक गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचती है तो पता चलता है कि एक अंकित चौहान निवासी रैठारोड छठामिल उम्र 32 को एक गोली लगी है। इसको तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया जाता है। जहां पर उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि अंकित चौहान को एक गोली कमर से नीचे लगी है और खतरे से बाहर है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि एक महिला नैनो कार चला रही थी, उसके साथ एक अन्य साथी भी था। इस नैनो कार से एक साईकिल सवार को टक्कर लग गई तो साइकिल सवार और महिला में बहस हो गई। इस दौरान पास में खड़े अंकित चौहान ने इसका विरोध किया तो महिला के साथ खड़ा साथी ने अपने दो साथियों को बुलाया। इसके बाद उसके बाद आये दो साथियों में से एक साथी ने अंकित चौहान को गोली मार दी। इसके बाद महिला और उसके अन्य दो साथी मौके से फरार हो गए। नैनो कार का नंबर पुलिस ट्रैस करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है कि वारदात करने के बाद महिला और उसके साथी किस तरफ गए। इस पूरी घटना का पर्दाफास करने के लिए चार टीमे लगा दी गई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर जो भी साक्ष्य मिले उसके एकत्र किया गया। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। राजधानी में दिनदहाडऩे जानकीपुर के भवानी बाजार में गोली चलने की घटना को मौके पर जिसने देखा उसे अतीक बदर्स हत्याकांड याद आ गया। खुलेआम सड़क पर असलहा निकालकर गोली चलाते जो भी देखकर वह सहम गया। यही वजह रही कि किसी ने गोली चलाने वालों को पकडऩे की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला के साथ आए साथियों ने खुलेआम युवक को गोली मारी और फिर वहां से भाग निकले। गोली चलाने वालों पर पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं दिखा। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी में पुलिस का खौफ नहीं रहा। लोग खुलेआम चेन, पर्स लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। अब तो खुलेआम राजधानी के अंदर जरा सी बात पर गोली मारने का भी चलन शुरू हो गया है। इसमें हैरान करने वाली बात यह है कि महिला व उसके साथियों ने युवक को गोली मारने के बाद दहशत फैलाते हुए निकल गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!