दीपोत्सव की थीम पर अयोध्या का पंचांग जारी

अंग्रेजी महीनों के हिसाब से हिन्दू तीज त्योहारों की सारी जानकारी

लखनऊ(लाइवभारत24)। अयोध्या शोध संस्थान ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित अयोध्या पंचांगजारी किया। इस बार का यह पंचांग पिछले वर्ष के अयोध्या दीपोत्सव की थीम पर आधारित है।संस्थान के निदेशक डा. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि वैसे तो यह पंचांग हर सालअप्रैल में भारतीय नव वर्ष प्रतिपदा की शुरुआत के अवसर पर जारी किया जाता है। मगर इसबार कोरोना संकट की वजह से इसके जारी होने में विलम्ब हुआ। उन्होंने बताया कि पंचांगकी विशेषता यह है कि इसमें अंग्रेजी महीनों के हिसाब से हिन्दू तीज त्योहारों की सारीजानकारी दी जाती है।

यह पंचांग संस्थान की ओर से सभी सरकारी कार्यालयों और विभागाध्यक्षों,मंत्रियों आदि को उपलब्ध करवाया जाएगा। जन सामान्य के लोग भी इस पंचांग को अयोध्याशोध संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। प्रति बर्ष कैलेंडर की एक बिशेष थीम भी रहती है।इस बर्ष की थीम अयोध्या दीपोत्सव है। पिछले साल के दीपोत्सव के अवसर पर फीजी की राजनयिकबीना भटनागर मुख्य अतिथि थीं। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलादपटेल व प्रदेश के संस्कृति पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी भी उपस्थित थे। अयोध्याके 27 सौ बच्चों द्वारा रामायण चित्र कला पर भागीदारी की है। ऐसे अनेक चित्र पंचांगमें शोभा बढ़ा रहे है। यह पंचांग फीजी की राजनायिक श्रीमती भटनागर को व्हाटसएप के जरिये उपलब्ध भी करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!