विभाजन विपक्ष के डीएनए में : सीएम

लखनऊ(liveभारत24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा है कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं। इनके लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चैतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1977 से 2017 के बीच इंसेफेलाइिटस से पूर्वांचल के 50 हजार मासूमों की मौत हुई। मरने वालों में से अधिकांश गरीबों के बच्चे थे। कभी किसी ने आवाज नहीं उठाई। सिर्फ तीन वर्षों में हम इंसेफेलाइटिस को जड़ से समाप्त करने की ओर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी ‘चीनी का कटोरा‘ रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों का मामला कोर्ट में है। फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरवा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। योगी जी ने निवर्तमान विधायक जन्मेजय सिंह के असामियक निधन पर दुख जताया। साथ ही विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को पूरा करने का भरोसा भी दिया।

वर्चुअल बैठक के दौरान प्रदेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा आज उत्तर प्रदेश में निवेश का एक सकारात्मक वातावरण बना है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों की नजरें हमारे उत्तर प्रदेश पर हैं। जापान और अमेरिका जैसे देशों ने यहां निवेश करने की योजना बनाई है लेकिन प्रदेश में हो रहे इस परिवर्तन से सपा बसपा और कांग्रेस जैसे दल परेशान हैं। जिन कामों की व कल्पना भी नहीं कर सकते थे वह काम साफ नियत और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में केवल अपने परिवार के विकास की चिंता थी जबकि वर्तमान सरकार में आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में 24 करोड़ प्रदेश वासियों के विकास के लिए काम किया जा रहा है। विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है। वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगी के साथ संपर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए।श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है,उसके आधार आप ही हैं। यकीनन आप इस सिलसिले को आगे भी जारी रखेंगे।

बैठक के शुरू में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह ने सबका स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आभार जताया। बैठक में सरकार के मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, श्रीराम चैहान और प्रांतीय मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी समेत बूथ, सेक्टर और मंडल के प्रमुख पदािधकारी मौजूद रहे।

One thought on “विभाजन विपक्ष के डीएनए में : सीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!