अनएकेडमी ने मास्‍ट्री में 5 मिलियन डॉलर का निवेश किया

लखनऊ/नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत के सबसे बड़े लर्निंग प्‍लेटफॉर्म, अनएकेडमी ने प्रमुख के12 लर्निंग प्‍लेटफॉर्म, मास्‍ट्री में स्‍वयं द्वारा 5 मिलियन डॉलर का रणनीतिक निवेश किये जाने की आज घोषणा की। इससे के12 लर्निंग के क्षेत्र में अनएकेडमी की मौजूदगी और अधिक मजबूत होगी। इस निवेश के साथ ही, मास्‍ट्री अब अनएकेडमी ग्रुप में शामिल हो जायेगा, जिसमें वाईफाईस्‍टडी, क्रीट्रिक्‍स, प्रेपलैडर व कोडचेफ शामिल हैं। निवेश के अलावा, अनएकेडमी ने ब्‍ल्‍यूम वेंचर्स में से निवेशित पैसा निकाल लिया है।   अक्‍टूबर 2019 में शुरू, मास्‍ट्री ने छात्रों व अभिभावकों दोनों के लिए ही बुनियादी शिक्षा की कमियों और मिडल स्‍कूल में ट्रांजिशन की चुनौती को पहचाना। श्रेय गोयल और रॉयल जैन द्वारा स्‍थापित, इस कंपनी का उद्देश्‍य बुनियादी को मजबूत करके छात्रों को उत्‍कृष्‍टता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए इस अंतर को दूर करने में मदद करना है। मास्‍ट्री द्वारा कक्षा 5-8 के लिए स्‍टीम (साइंस, टेक्‍नोलॉजी, इंजीनियरिंग, आर्ट्स व मैथेमेटिक्‍स) पाठ्यक्रमों के लिए वन-स्‍टॉप सब्‍सक्रिप्‍शन प्रोडक्‍ट तैयार किया जा रहा है। इस प्रोडक्‍ट में मैथमेटिक्‍स, साइंस, पब्लिक स्‍पीकिंग, क्रिएटिव राइटिंग, वेदिक मैथमेटिक्‍स व अन्‍य के लिए छोटे-छोटे समूहों में लाइव कक्षाएं शामिल होंगी। लाइव कक्षाओं के साथ-साथ, छात्रों द्वारा डाउज सॉल्विंग (शंका समाधान), अनलिमिटेड पर्सनलाइज्‍ड प्रैक्टिस, लाइव क्विज आदि जैसे फीचर्स का भी उपयोग किया जा सकता है। अनएकेडमी के सह–संस्‍थापक और मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी, गौरव मुंजाल ने बताया, ”हमारी पहली मीटिंग में, श्रेय और रॉयल ने उनके द्वारा तैयार किया जा रहा प्रोडक्‍ट हमें दिखाया। हम इसे लेकर बेहद उत्‍साहित थे, और इसलिए हमने साथ आने का निर्णय लिया। अनएकेडमी और मास्‍ट्री दोनों की सोच एकसमान है, और हम साथ मिलकर गुणवत्‍तापरक शिक्षा को किफायती रूप में सुलभ कराना चाहते हैं। मास्‍ट्री अत्‍यंत प्रभावोत्‍पादक सब्‍सक्रिप्‍शन प्रोडक्‍ट बना रहा है, और यह छात्रों के पढ़ने के तरीके में बदलाव लायेगा। हमें अनएकेडमी ग्रुप में मास्‍ट्री के शामिल होने की बेहद खुशी है।”

One thought on “अनएकेडमी ने मास्‍ट्री में 5 मिलियन डॉलर का निवेश किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!