….तो इसलिए मनाया जाता है गंगा दशहरा 

livebharat24.com
  • आज ही के दिन हुआ था पृथ्वी पर मां गंगा का अवतरण

लखनऊ। जेष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को “गंगा दशहरा” का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 1 जून यानी आज मनाया जा रहा है। पृथ्वी पर मां गंगा के अवतरण दिवस को “गंगा दशहरा” मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मनुष्य को कई यज्ञ करने के बराबर पुण्य प्राप्त होते हैं। इसलिए मनुष्य को गंगा स्नान जरूर करना चाहिए। इस दौरान मां गंगा और भगवान शिव का स्मरण भी बहुत से लोग करते हैं। आज के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करने से सारे पाप भूल जाते हैं। आज के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व है। यदि हम गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं तो हम अपने घर में नहाने के पानी में गंगा का जल मिलाकर नहाना चाहिए ऐसा करने से भी पवित्र गंगा में डुबकी लगाने जैसा फल मिलता है, मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितरों को भी हम आज के दिन जल देने से भी सुख शांति प्राप्त होती है। इस दिन पंखा, खरबूजा, आम, शरबत, पानी, चीनी आदि चीजें दान की जाती हैं। गंगा दशहरा के दिन जिस भी वस्तु का दान करें उसकी संख्या 10 होनी चाहिए, जिस वस्तु से पूजन करें उसकी संख्या भी दस होनी चाहिए ऐसा करने से शुभकारी फल में और अधिक वृद्धि होती है।

अर्चना गोस्वामी, गृहिणी, लखनऊ।

One thought on “….तो इसलिए मनाया जाता है गंगा दशहरा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!