भारतेंदु हरिशचन्द्र की प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

लखनऊ (लाइवभारत24)। आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृखंला में आधुनिक हिंदी खड़ी बोली के जनक भारतेंदु हरिश्चचंद्र की प्रतिमा का अनावरण सीएम योगी आदित्यनाथ किया। भारतेंदु नाट्य अकादमी स्थापित की प्रतिमा कार्यक्रम में पिक्चर गैलरी का आयोजन किया गया हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि, शताब्दी वर्ष पूर्व भारतेंदु ने राष्ट्रवाद को महसूस किया और हिंदी भाषा में उसका प्रभाव पैदा कर लिया था। प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा , कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री नीलकंठ तिवारी समेत अन्य आदि मौजूद रहे।

सीएम योगी ने कहा कि, देश की आज़ादी के लिए प्रखर राष्ट्रवाद की जरूरत थी,जिसके लिए भारतेंदु जी ने कार्य किया,आज से एक शताब्दी पूर्व भारतेंदु जी ने राष्ट्रवाद को महसूस कर लिया था,और भाषा मे उसका प्रभाव पैदा किया, जिसके बाद भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ने में कामयाब रहा,उनकी कृतियों और उनके नाटकों में ये देखने को मिलता है। भारतेंदु नाट्य अकादमी के लोगों को बधाई देता हूँ कि ये एक अच्छा कार्य हुआ, भवन तो बन गया था लेकिन ये कार्य आवश्यक था। उस महापुरुष के प्रति उत्तर प्रदेश शासन की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि है। हम अपने देश की आज़ादी के लिए जिनके अंदर जज़्बा था उनके लिए हम क्या कर सकते हैं,हर विभाग को अपना योगदान देना होगा,तभी आज़ादी का अमृत महोत्सव वर्ष सफल होगा।

भारतेन्दु नाट्य अकादमी में भारतेंन्दु हरिशचंद्र की प्रतिमा का अनावरण हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अकादमी के पूर्व छात्रों और रंगकर्मियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, संस्कृति मंत्री नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहेंगे। ललित कला अकादमी की ओर से चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी में भारतेंदु हरिश्चंद्र के जीवन से जुड़े संस्मरण, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को चित्रकला के माध्यम से दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!