23.9 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 03:27:46 AM

Buy now

spot_img

28 वर्ष के बाद श्री रामजन्मभूमि परिसर में लहराया भगवा ध्वज

LiveBharat24
वैभव तिवारी ‘विभू’ 
अयोध्या। श्री राम मंदिर निर्माण के पहले रामजन्म भूमि परिसर को भगवामय हो गया। अधिग्रहित 67 एकड़ भूमि के चारों तरफ भगवा झंडा लगा दिया गया है। संतों की माने तो मंदिर निर्माण से पहले परिषद में धार्मिक वातावरण बनाए जाने के लिए भगवा झंडा लगाया गया। जो कि 28 वर्षों के बाद रामजन्मभूमि परिसर में देखने को मिला है।
      रामजन्मभूमि में 6 दिसंबर 1992 के बाद पहली बार रामजन्मभूमि परिषद में भगवा झंडा लहराया गया। और पूरे परिसर को भगवामय कर दिया गया। विराजमान भगवान श्री रामलला के पक्ष में आये फैसले के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है समतलीकरण के बाद फाउंडेशन बनाए जाने की तैयारी है जिसके बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन इसके पूर्व धार्मिक वातावरण बनाए जाने को लेकर पूरे परिसर को भगवा में कर दिया गया है 67 एकड़ परिसर के चारों तरफ भगवा झंडा लगाया गया है।
रामजन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के मुताबिक रामजन्मभूमि परिषद जब विवादित था उस समय किसी संप्रदाय व धर्म का झंडा नहीं लगाया जा सकता था उस समय कोर्ट का स्थगन आदेश था । लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है इसके लिए ट्रस्ट ने पूरे परिसर कि चारों तरफ भगवा झंडा लगाया है यह झंडा 6 दिसंबर 1992 लगभग 28 वर्ष तक किसी भी प्रकार से भगवा झंडा नहीं लगाया जा सका। वही बताया कि एक लंबे अरसे से राम भक्तों की मनसा रही है मंदिर परिसर के पास भगवा झंडा लगाने की जो कि आज पूरी होती नजर आ रही है।
       वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा के मुताबिक राम जन्म भूमि में पहला ध्वज लगा उसी समय 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 की कारसेवा शुरू हुई । लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है उसके बाद 6 दिसंबर 1992 को जब वाघाचा ध्वस्त हुआ तो वहां पर भगवा लगा दिया गया जिसके बाद से आज 28 वर्ष हो गए हैं और आज ओम का ध्वज लगना हम सबके लिए सम्मानीय हैं। भगवा देश की पहचान है क्रांति का भी प्रतीक है। और भगवान श्रीराम सूर्यवंशी हैं जिसके कारण उस स्थान पर भगवा वातावरण होना ही है। राज राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा पूरे परिसर को भगवामय किया है। यह ध्वज भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के दौरान नहीं लगाया जा सका लेकिन अब मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसको लेकर ट्रस्ट के द्वारा भगवा ध्वज उस स्थान पर लगाया गया है।

Related Articles

2 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!