17.7 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 03:41:37 PM

Buy now

spot_img

2 मई के बाद ममता दीदी भी बोलेंगी जय श्री राम: मुख्यमंत्री योगी

कोलकाता (लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बंगाल के हुगली में रैली की। योगी ने कहा कि हमारा कोई भी काम राम के बिना नहीं होता है। ममता दीदी कहती हैं कि उन्हें जय श्रीराम सुनना पसंद नहीं है, लेकिन चुनाव ने दीदी को चंडी का पाठ करने पर मजबूर कर दिया। दो मई को चुनाव का रिजल्ट आते ही ममता बनर्जी भी जय श्रीराम बोलना शुरू कर देंगी। भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने टॉलीगंज में रोड शो किया। UP सीएम योगी बोले वोट बैंक के लिए ममता बनर्जी ने मां दुर्गा की पूजा पर रोक लगाने की कोशिश की। CM योगी ने सवाल किया कि मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का अनुष्ठान रोककर ममता किसे खुश करना चाहती हैं। ममता बनर्जी को लगता है कि दुर्गा, सरस्वती और लक्ष्मी की पूजा करने वाले लोग सांप्रदायिक होते हैं तो हमें ये सांप्रदायिकता पसंद है। TMC को बंगाल में हमारी आस्था से खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ममता बनर्जी गौ हत्या का समर्थन करती हैं। उत्तर प्रदेश में कोई गौ हत्या नहीं कर सकता है। क्योंकि सबको पता है कि ऐसा किया तो जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा सरकार आने पर केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों को मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी। UP की तरह एंटी रोमियो स्क्वाड बनाकर TMC के मजनुओं को जेल में डाला जाएगा। बंगाल में महिलाओं के लिए ट्रांसपोर्टेशन फ्री किया जाएगा।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!