29.6 C
New York
Wednesday, 2nd \ July 2025, 03:53:58 AM

Buy now

spot_img

आस्था को बचाने के साथ-साथ धरती माता को वास्तविक स्वरूप में बनाये रखने का है लक्ष्य: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2022 का शुभारम्भ किया
लखनऊ (लाइव भारत 24)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के लिए विशेष कार्यशाला का आयोजन भारत की आस्था को बचाने के साथ-साथ धरती माता को उसके वास्तविक स्वरूप में बनाये रखने का एक अभियान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में इस अभिनव कार्यक्रम को गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा बढ़ाया जा रहा है। आचार्य का सानिध्य इस कार्यक्रम हेतु पूरे देश को प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री शनिवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय गौ-आधारित प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2022 का शुभारम्भ करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक खेती विधा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 05 कृषकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत एक कृषि प्रधान देश माना जाता रहा है। कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था का आधार भारत का गोवंश रहा है। आधुनिक तकनीक आने के पहले भारतीय किसान पुरातन काल से ही गोवंश आधारित खेती करते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरोप में औद्योगिक क्रान्ति एवं भारत में ब्रिटिश शासन में परम्परागत खेती-किसानी पर प्रहार के फलस्वरूप कृषि का पराभव शुरू हुआ। आजादी के बाद देश में खाद्यान्न की आत्मनिर्भरता का लक्ष्य प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि नौजवानांे के कैंसर, किडनी, लीवर आदि की गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने पर उनकी प्रतिभा व ऊर्जा का लाभ समाज को नहीं मिल पाता। इन गम्भीर बीमारियों का प्रमुख कारण बड़े पैमाने पर रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का कृषि क्षेत्र में हो रहा प्रयोग है, जो खाद्यान्न को संदूषित कर देता है। इन बीमारियों से बचने के दो उपाय हैं। एक भारतीय नस्ल के गोवंश को बचाना और दूसरा गौ-आधारित प्राकृतिक खेती करना है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से धरती माता की उर्वरता बढ़ाने के साथ ही भूमि की वास्तविक क्षमता को सुरक्षित व संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती अपनाकर इसमें अपना योगदान दिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती को मिशन मोड के रूप में प्रारम्भ किया गया। प्रदेश सरकार भी इस कार्यक्रम के साथ जुड़ी है। राज्य सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड क्षेत्र के समस्त 07 जनपदों के सभी 47 विकासखण्डों में 11,750 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 235 क्लस्टर बनाकर गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के लिए बजट के प्राविधान के साथ-साथ अनुदान की भी व्यवस्था की गई है। वर्ष 2020 में कानपुर में गौ-आधारित प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया गया था, उस समय मां गंगा की अविरलता व निर्मलता को बचाये रखने के साथ ही, गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में प्राकृतिक खेती करने, गौ-आधारित नर्सरी को प्रोत्साहन एवं वैज्ञानिक फसलों को आगे बढ़ाने का कार्य करने का लक्ष्य रखा गया। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के लिए प्रदेश में 27 जनपदों का चयन किया गया है, इन जनपदों में प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 62,200 हेक्टेयर क्षेत्रफल को चिहिन्त कर 1244 क्लस्टर विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार लगभग 01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 04 राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में प्राकृतिक खेती के प्रमाणन के लिए लैब की स्थापना की कार्यवाही की जा रही है। पहले चरण में चारों कृषि विश्वविद्यालय, दूसरे चरण में सभी 89 कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्राकृतिक खेती के सर्टिफिकेशन की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बेहतर मार्केट की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, प्राकृतिक खेती से उत्पन्न सभी प्रकार के अन्न, फल, सब्जी के संरक्षण एवं बिक्री की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के प्रेरणा स्रोत और भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं के पोषक है। 70 वर्ष के बीमारू प्रदेश को मुख्यमंत्री जी ने अपने विल पावर से 05 वर्ष में एक आदर्श राज्य मंे बदला है। उत्तर प्रदेश आज एक मॉडल के रूप में उभरा है। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का जो बीड़ा उठाया, वह सराहनीय है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!