वॉशिंगटन (लाइवभारत24)। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अमेरिका में काउंटिंग जारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, अब तक की गिनती के हिसाब से ट्रम्प को 131 जबकि बाइडेन को 108 इलेक्टर्स वोट मिल चुके हैं। खास बात है कि फ्लोरिडा में ट्रम्प आगे चल रहे हैं। कहा जाता है कि इस स्विंग स्टेट में जो जीतता है वही व्हाइट हाउस पहुंचता है। 100 साल का इतिहास यही कहता है। आयोवा में बाइडेन आगे हैं। पहली ट्रांसजेंडर स्टेट सीनेटर: जो बाइडेन के होम स्टेट डेलावेयर से साराह मैक्ब्रि़ड स्टेट सीनेटर का चुनाव जीत चुकी हैं। वे अमेरिकी इतिहास की पहली ट्रांसजेंडर हैं जो स्टेट सीनेट के लिए चुनी गई हैं। CNN की पॉलिटिकल एनालिस्ट डाना बैश के मुताबिक, फ्लोरिडा और पेन्सिलवेनिया में मुकाबला काफी कांटे का है। इससे यह भी अनुमान लगाया जा सकता है कि फिलहाल, पूरे देश की भी यही तस्वीर होने जा रही है। डेमोक्रेट्स को लैंडस्लाइड विक्ट्री की उम्मीद थी। फिलहाल ही सही ट्रम्प ने उस पर पानी फेर दिया है। सीनेट की बात कर लेते हैं। अब तक 43 सीटों पर डेमोक्रेट जबकि 38 रिपब्लिकन आगे हैं। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट 53 और रिपब्लिकन 79 सीटों पर आगे हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, एक रोचक आंकड़ा सामने आ रहा है। 2016 में जिन लोगों ने वोट नहीं किया था, या जिन्होंने पिछले चुनाव में थर्ड पार्टी को वोट दिया था। इन दोनों ने इस बार बाइडेन को वोट दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मिच मैक्डोनेल ने पार्टी नेताओं से कहा- अगर हम जीतते हैं इसे बड़े दिल और विनम्रता से स्वीकार करें। अगर आप गलत बातें कहते हैं, नस्लवादी बातें करते हैं तो देश में हिंसा भड़क सकती है। व्हाइट हाउस के पास ड्राइव पर रोक लगाई गई। यूएसए टुडे के मुताबिक, व्हाइट हाउस के करीब नेशनल गार्ड्स तैनात किए जा चुके हैं।
बुधवार तड़के न्यू हैम्पशायर के विंडहैम में वोटिंग करतीं दो महिलाएं। यहां वोटिंग के लिए मास्क मेंडेटरी था। फ्लोरिडा जीतने वाला ही व्हाइट हाउस पहुंचता है। यहां 80% वोटों की गिनती हो चुकी है। 50 फीसदी पॉपुलर वोट्स ट्रम्प को मिले हैं। ये पिछली बार से ज्यादा है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, पिछले आधे घंटे में ट्रम्प ने 6 इलेक्टोरल सीट्स पर कब्जा किया है। पेन्सिलवेनिया के चेस्टर काउंटी में इलेक्शन वर्कर क्रिस्टीना स्लेडेक पोस्टल और एब्सेंटी बैलट काउंट करती हुईं। बाइडेन केंटुकी में 52.3% वोट हासिल कर चुके हैं। यहां ट्रम्प को 45.3% मिल चुके हैं CNN के मुताबिक, इंडियाना में ट्रम्प जीत के बिल्कुल करीब हैं। यहां कुल 11 इलेक्टोरल वोट हैं। 2016 में भी यहां ट्रम्प ने ही जीत हासिल की थी।
ट्रम्प रिलेक्स दिखाई दे रहे हैं। वे इस समय परिवार के साथ व्हाइट हाउस में ही हैं। बाइडेन डेलावेयर में हैं और जल्द न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। हिंसा की आशंका अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा संभालने वाले यूएस नेशनल गार्ड को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है। 18 राज्यों में चुनावी हिंसा या झड़पों की आशंका जताई गई है। करीब 4700 गार्ड्स को तैनात किया जा सकता है। सायबर डिफेंस एजेंसी को भी मॉनिटरिंग करने को कहा गया है। मिलिट्री टाइम्स ने इस बारे में एक रिपोर्ट जारी की है। फ्लोरिडा के डोरल में पोस्टल बैलट को काउंटिंग से पहले अरेंज करती इलेक्शन सुपरवाइजर।
न्यूज एजेंसी ने फॉक्स न्यूज के हवाले से बताया है कि इंडियाना में अब तक ट्रम्प को 65.7% जबकि बाइडेन को 32.6% वोट मिले हैं। न्यू हैम्पशायर में ट्रम्प को 61.5% जबकि बाइडेन को 38.5% वोट मिल चुके हैं। ट्रम्प ने एक ट्वीट में कहा- देश में सब अच्छा दिखाई दे रहा है। शुक्रिया।
ट्रम्प 74 साल के हैं और बाइडेन उनसे 3 साल बड़े यानी 77 साल के हैं। कारोबारी से नेता बने। बाइडेन 1973 में ही सीनेटर बन गए थे। ट्रम्प प्रोटेस्टेंट हैं। बाइडेन रोमन कैथोलिक। ट्रम्प ने 3 जबकि बाइडेन ने 2 शादियां कीं। बाइडेन की एक पत्नी का निधन हो चुका है। ट्रम्प के 5 और बाइडेन के 4 बच्चे हैं। एक बेटे की मौत हो चुकी है। ट्रम्प की वेबसाइट (www.donaldjtrump.com) और बाइडेन की (www.joebiden.com) है।
आज सुबह (4 नवंबर सुबह 5 बजे करीब) काउंटिंग शुरू हुई। दो राज्यों में 13 नवंबर तक पोस्टल बैलट मिलेंगे। लैंडस्लाइड मार्जिन रहा तो बुधवार को ही नतीजे साफ हो सकेंगे। मार्जिन कम रहा तो मामला टल जाएगा। 10 नवंबर से 8 दिसंबर तक सर्टिफिकेशन प्रॉसेस चलेगा। यानी इलेक्टर्स के नतीजों की औपचारिक घोषणा। 14 दिसंबर को इलेक्टर्स वोटिंग करेंगे। 6 जनवरी को इनकी गिनती होगी। 20 जनवरी को नया राष्ट्रपति शपथ लेगा।