17.7 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 04:11:12 PM

Buy now

spot_img

जम्मू-कश्मीर में सुंजवां और चड्ढा आर्मी कैंप के पास अटैक; 2 फिदायीन आतंकी ढेर

श्रीनगर (लाइवभारत24)। सुंजवां कैंप के पास सुबह करीब 4.15 बजे सुरक्षाबल आतंकियों की सूचना मिलने पर पहुंचे थे। यहां आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें 2 आतंकवादी ढेर कर दिए गए और अफसर शहीद हुआ। सुंजवां में एनकाउंटर खत्म हो गया है। आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
चड्ढा आर्मी कैंप के पास आतंकवादियों ने 4.15 बजे CISF की बस पर हमला किया। हमला उस समय हुआ जब जवानों को लेकर बस ड्यूटी पर ले जा रही थी। जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी भाग गए। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बठिंडी में भी सुरक्षाबलों पर आतंकवादियों ने फायरिंग की है। यहां सर्च ऑपरेशन जारी है।
बारामुला में 3 दिन से एनकाउंटर जारी, 4 आतंकवादी ढेर
बारामुला में 30 घंटे से एनकाउंटर जारी है। यहां 4 आतंकवादी मारे गए हैं। बुधवार रात यहां मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसके बाद आतंकियों को घेर लिया गया था। गुरुवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर कमांडर यूसुफ कुंतरू समेत 3 आतंकवादियों को ढेर किया था। आतंकियों के पास से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ था। बारामूला में भी एनकाउंटर जारी है।
शहीद हुए जवान की पहचान CISF के ASI एसपी पटेल के रूप में हुई है। वहीं हेड कांस्टेबल बलराज सिंह, SPO साहिल शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रमोद पात्रा, CISF कांस्टेबल आमिर सोरेन और एक अन्य जवान घायल हो गए हैं।
इधर, शुक्रवार सुबह ही जम्मू के चड्ढा कैंप के पास सुबह करीब सवा चार बजे CISF के 15 जवानों को ड्यूटी पर ले जा रही बस पर आतंकियों ने हमला किया। CISF की जवाबी कार्रवाई के दौरान हमला करने वाले सभी आतंकी भाग निकले। इस हमले में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
10 फरवरी 2018 में सुंजवां के आर्मी कैंप पर जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन दस्ते ने हमला कर दिया था। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि जो आतंकी छिपे हैं, वे 2018 जैसी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, लेकिन सेना के हाई अलर्ट पर होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका।

 

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!