23.9 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 03:25:22 AM

Buy now

spot_img

कोरोना ड्यूटी के दौरान शहीद हुए एनएचएम कर्मचारियों के लिए प्रयागराज में संगम तट पर होगा श्राद्ध

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित होगा कार्यक्रम 

लखनऊ (लाइवभारत24)। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ के आवाहन पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने सर्व सम्मति से कोविड ड्यूटी के दौरान शहीद हुए आर०बी०एस०के०, प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट, मैनेजमेंट व अन्य कार्यक्रमों के कर्मचारियों के आत्मा शान्ति हेतु तीर्थराज प्रयाग में संगम तट पर श्राद्ध कराने का निर्णय लिया। जो दिनांक 17 सितम्बर को पितृ आमावश्या के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।
जिसमें मुख्य रूप से एन० एच०एम० संघ के संस्थापक आजाद सिंह, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद प्रताप सिंह, आयुष फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफ़री, लैब टेक्नीशियन संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश उपाध्याय, एलोपैथी फार्मासिस्ट संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण यादव, नर्सेज वेलफेयर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा, उत्तर प्रदेश कोल्ड चेन के प्रदेशाध्यक्ष कमलेश कश्यप, ऑप्टोमेट्रिस्ट सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!