11.4 C
New York
Sunday, 8th \ March 2026, 03:36:51 PM

Buy now

spot_img

ईरानी तेल ठिकानों पर इजराइल ने मिसाइलें गिराईं:3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह

नई दिल्ली (livebharat24): तेहरान में तेल भंडार के पास भीषण आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इसी तेल भंडार सुविधा पर इजराइल ने जून 2025 में भी हमला किया था।
तेहरान में तेल भंडार के पास भीषण आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इसी तेल भंडार सुविधा पर इजराइल ने जून 2025 में भी हमला किया था।

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का नौवां दिन है। इस बीच इजराइल ने ईरान में तेल भंडार और रिफाइनरी फैसिलिटी से जुड़े ठिकानों पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ईरान के 30 फ्यूल टैंकों और 3 तेल डिपो को निशाना बनाया गया है।

वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए 5 देशों पर हमले किए। इनमें इजराइल के अलावा कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) शामिल हैं। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि वे अमेरिका और इजराइल के खिलाफ छह महीने तक जंग लड़ने में सक्षम है।

IRGC के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी ने कहा कि ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड दोनों ही लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सैन्य अड्डों और फैसिलिटी से जुड़े 200 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!