22.1 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 11:11:02 PM

Buy now

spot_img

जया जेटली को 4 साल की कैद

(लाइवभारत24)। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली को रक्षा सौदे से जुड़े मामले में 4 साल की सजा सुनाई। जया के दो करीबियों को यही सजा सुनाई गई है। इन सभी को बुधवार को दोषी पाया गया था। मामला साल 2000-2001 की एक डिफेंस डील से जुड़ा है।
गुरुवार को सजा पर सुनवाई सीबीआई की अदालत में हुई। इस दौरान सीबीआई के विशेष जज वीरेंद्र भट्ट ने जया, गोपाल पछेरवाल और मेजर जनरल (रिटायर्ड) एसपी. मुरुगई को यह सजा सुनाई। सभी दोषियों को एक-एक लाख रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया है। मुरुगई के वकील विक्रम पंवार ने यह जानकारी दी।
जया समेत तीनों आरोपियों को हैंड हेल्ड थर्मल इमेजर्स की खरीदी में भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का दोषी पाया गया था। इस मामले का खुलासा 2001 में एक न्यूज पोर्टल के स्टिंग ऑपरेशन में हुआ था। बुधवार को दोषियों के वकील ने कोर्ट से अपील में कहा था कि उनके मुवक्किलों की ज्यादा उम्र देखते हुए उन्हें कम से कम सजा दी जाए। जया जेटली समता पार्टी की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीज का करीबी माना जाता था। जॉर्ज का लंबी बीमारी के बाद पिछले साल निधन हो गया था। इस मामले के सामने आने के बाद जॉर्ज को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। सीबीआई ने सात साल सजा की मांग की थी। इस मामले में 2006 में चार्जशीट दायर की गई थी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!