23.4 C
New York
Monday, 9th \ June 2025, 12:01:03 AM

Buy now

spot_img

मुंबई और पंजाब के बीच मैच हुआ टाई: आईपीएल के इतिहास में दूसरी बार सुपर ओवर भी टाई हुआ

दुबई(लाइवभारत24)। आईपीएल2020 के 36वां मैच में किंग्स इलेवन पंजाब  और मुंबई इंडियंस  के बीच टाई हुआ। दोनों टीम के बीच खेला गया सुपर ओवर भी टाई रहा। पहले सुपर ओवर में पंजाब ने 5 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई के रोहित शर्मा और डिकॉक भी 5 रन ही बना सके। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह और पंजाब के लिए मोहम्मद शमी ने सुपर ओपर डाला। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब सुपर ओवर भी टाई रहा है। इससे पहले 2014 कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया मैच और सुपर ओवर दोनों टाई रहे थे। नियम के मुताबिक, जो खिलाड़ी पहला सुपर ओवर खेल चुके हैं, वे अब दूसरा सुपर ओवर नहीं खेल सकेंगे। यह खिलाड़ी सिर्फ फील्डिंग ही कर सकेंगे।  मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में पंजाब ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन की पारी खेली। किंग्स इलेवन को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे, लेकिन मुंबई के गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने नहीं बनने दिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की सधी हुई शुरुआत हुई थी। टीम ने 33 रन पर मयंक अग्रवाल (11) के रूप में पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद क्रिस गेल ने 21 बॉल पर 24 रन बनाते हुए ओपनर राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 रन की पार्टनरशिप की। उनके अलावा निकोलस पूरन ने भी 12 बॉल पर 24 रन की पारी खेली। मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 53 रन की पारी खेली। मुंबई के लिए उनकी यह लगातार तीसरी फिफ्टी है। ऐसा करने वाले वे सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन ने 2010 में मुंबई के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले डिकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 78 और दिल्ली के खिलाफ 53 रन की पारी खेली।
मुंबई ने 6 विकेट गंवाकर 176 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मुंबई ने पावर-प्ले में 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। ओपनर डिकॉक एक छोर संभाले रहे और उन्होंने चौथे विकेट के लिए क्रुणाल पंड्या (34) के साथ 58 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद आखिर में 12-12 बॉल पर कीरोन पोलार्ड ने 34 और नाथन कुल्टर-नाइल ने 24 रन की सबसे तेज पारी खेली। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 21 बॉल पर 57 रन की पार्टनरशिप हुई।
पंजाब के लिए मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। शमी ने हार्दिक पंड्या (8) और सूर्यकुमार यादव को शून्य पर आउट किया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (9) और ईशान किशन (7) को पवेलियन भेजा।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!