18.8 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 05:54:50 PM

Buy now

spot_img

फाइनल ओपिनियन पोल में एनडीए को बहुमत के आसार, नीतीश से आगे BJP

पटना(लाइवभारत24)। ABP न्यूज-C वोटर के फाइनल ओपिनियन पोल में NDA को 135 से 159 सीट मिलने का अनुमान है। जबकि महागठबंधन को 77 से 98 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए से अलग लड़ रहे चिराग पासवान कोई कमाल नहीं करते दिख रहे हैं। चिराग को अधिकतम 5 सीटें मिल सकती हैं। ओपिनियन पोल के मुताबिक NDA में सबसे ज्यादा 73 से 81 सीटें BJP को मिलने का अनुमान है। जबकि 115 सीटों पर लड़ रही JDU को 59 से 67 सीटें मिल सकती हैं। BJP 110 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और ओपिनियन पोल के मुताबिक BJP का स्ट्राइक रेट 70% तक रहने का अनुमान है। जबकि BJP से 5 सीट ज्यादा लड़ रही सहयोगी JDU का स्ट्राइक रेट 55% रह सकता है। ये आंकड़ा इसलिए अहम है क्योंकि ओपिनियन पोल में एक सवाल पूछा गया कि क्या BJP के ज्यादा सीट जीतने पर क्या CM को लेकर नीतीश से विवाद हो सकता है। इसके जवाब में 61% लोग मानते हैं कि CM पद पर दोनों के बीच विवाद हो सकता है। NDA के 43% वोट के मुकाबले महागठबंधन को 35% वोट मिलने का अनुमान है। NDA में BJP को 22% और JDU को 18% वोट मिल सकता है। जबकि 144 सीटों पर लड़ी आरजेडी को सबसे ज्यादा 24% वोट मिलने का अनुमान है। बिहार के 30% लोग CM के लिए नीतीश को पसंद कर रहे हैं जबकि तेजस्वी को पसंद करने वाले 20% लोग हैं। 52% लोगों को लगता है कि बेरोजगारी बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके बाद भ्रष्टाचार, सड़क और शिक्षा मुद्दे हैं। 1 अक्टूबर से लेकर 23 अक्टूबर तक का ये सर्वे है। बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर 30 हजार 678 लोगों से बात की गई है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!