23.9 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 03:34:44 AM

Buy now

spot_img

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 70.53 लाख , 89 हजार 22 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। शनिवार को देश में 74 हजार 450 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई और 89 हजार 22 मरीज ठीक हो गए। बीते 15 दिनों में यह सबसे बड़ी रिकवरी है। इससे ज्यादा 92 हजार 365 मरीज 26 सितंबर को ठीक हुए थे। लगातार नौ दिन से नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हो रहे हैं, जिसकी वजह से एक्टिव केस की संख्या घटकर 8.67 लाख हो गई है। यह 17 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर थी। बीते 24 घंटों में 921 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1 लाख 8 हजार 378 हो गया है। अब तक इस बीमारी के 70.53 लाख केस आ चुके हैं। 60.77 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि राज्य में नवंबर तक पूरी तरह से लॉकडाउन खत्म हो जाएगा। फिलहाल प्रदेश में अनलॉक का पांचवां चरण जारी है।  इसमें होटल, रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी ग्राहक क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी जा चुकी है। लोकल ट्रेन, राज्य परिवहन (एसटी) और निजी बसों को चलाने की अनुमति दी गई है।भुवनेश्वर में बीजेडी के विधायक उमाकांत सामंतरे ने कोरोना संक्रमित होने के बाद भी पार्टी नेता प्रदीप महारथी के अंतिम संस्कार में भाग लिया है। इसके चलते उनके खिलाफ जिला प्रशासन ने कोरोनावायरस गाइडलाइंस का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। उत्तरप्रदेश में राज्य में शनिवार को 3,046 नए मरीज बढ़े, 4,063 लोग ठीक हुए और 60 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक 4 लाख 33 हजार 712 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 3 लाख 87 हजार 149 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 40 हजार 210 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 6,353 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!