24.3 C
New York
Thursday, 19th \ June 2025, 12:44:55 AM

Buy now

spot_img

प्रियंका नाम है संघर्ष का, ऐसे उन्हें रोक नहीं पाएंगे: प्रमोद तिवारी

  लखनऊ(लाइवभारत24)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सरकारी घर खाली करना का नोटिस भेजा गया है। इस पर यूपी की सियासत गर्मा गई है। इसी मुद्दे पर यूपी कांग्रेस के पूर्व अघ्यक्ष प्रमोद तिवारी का केंद्र सरकार पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी को सरकारी घर खाली करने के लिए दिए गए नोटिस का टाइमिंग देखिए। जब प्रियंका गांधी एक मजबूत आवाज बनकर मुद्दे उठा रहीं और केंद्र सरकार के खिलाफ हर मोर्चे पर जनता की आवाज बनी हुई हैं, तब उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है। तिवारी ने कहा कि खासकर चीन जिस तरीके से गालवन घाटी में कब्जा किया है और उस पर भी पीएम, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री के अलग-अलग बयान आ रहे हैं। इसके खिलाफ प्रियंका एक मुखर आवाज बन कर उभरी हैं। ऐसे में उन्हें घर खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस नोटिस से अगर वो समझते है प्रियंका जी की आवाज बंद हो जायेगी तो वो भूल कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि आगे कहा, प्रियंका नाम है संघर्ष का, प्रियंका नाम है संकल्प का, प्रियंका नाम है एक निर्णायक लड़ाई का।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!