18.3 C
New York
Thursday, 5th \ June 2025, 03:56:52 PM

Buy now

spot_img

राहुल गांधी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पर

झालावाड़(लाइवभारत24)। भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद उनकी यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। सुबह यात्रा के दौरान राहुल गांधी विधायक रफीक खान(लाल जैकेट) पर नाराज हो गए थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। मॉर्निंग ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा का सेकेंड फेज शुरू हो गया है। इससे पहले, सुबह के समय वे काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर चले थे।
भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।
भारत जोड़ो यात्रा का आज राजस्थान में पहला दिन है। राहुल गांधी के साथ सीएम गहलोत और पायलट चल रहे हैं। सीएम बाएं हैं तो सचिन राहुल के दाएं। तस्वीर में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा भी दिख रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।
भारत जोड़ो यात्रा में सुबह सुबह देविका भी शामिल हुईं। वही देविका जो 26/11 मंबई हमले के दौरान अपने पिता के साथ सीएसटी रेलवे स्टेशन पर थीं। आतंकी हमले में घायल भी हुईं। बाद में देविका ने अदालत में पाकिस्तानी आतंकवादी कसाब को पहचाना। उनकी गवाही उसे फांसी तक पहुंचाने में अहम साबित हुई।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।
तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।
भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया।
राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।
राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!