22.5 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 01:24:32 AM

Buy now

spot_img

राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में रिकॉर्ड 348 मौतें 

नई दिल्ली(लाइव भारत 24)।   दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। यहां जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट के चलते शुक्रवार की देर रात 20 लोगों की जान चली गई। अस्पताल के डॉ. डीके बलुजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी सरकार की तरफ से ऑक्सीजन टैंक मुहैया कराया गया है। यह भी अगले दो से ढ़ाई घंटे तक ही चलेगा। हॉस्पिटल में 260 मरीज भर्ती हैं।

उधर, सरोज हॉस्पिटल के कोविड प्रभारी ने बताया कि अब वह अपने अस्पताल में कोरोना मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे। ऑक्सीजन न होने के चलते पुराने मरीजों को भी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

दिल्‍ली में गुरुवार की रात 25 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में अस्पताल प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि इन मरीजों की हालत काफी गंभीर थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते इनकी मौतें नहीं हुई हैं। गंगाराम हॉस्पिटल में शुक्रवार को ऑक्सीजन का संकट भी हो गया था। तत्काल सरकार ने यहां ऑक्सीजन की सप्लाई की थी।

कुछ दिनों पहले ही गंगाराम अस्पताल में 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से पांच अस्पताल में ही भर्ती थे, जबकि अन्य डॉक्टरों को होम आइसोलेशन में रखा गया था। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी डॉक्टरों में माइल्ड सिम्टम्स हैं और कोई भी गंभीर हालत में नहीं है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 24 हजार 331 नए मरीज मिले। 23 हजार 572 लोग रिकवर हुए और 348 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में एक दिन के अंदर संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक यहां 9 लाख 80 हजार 679 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8 लाख 75 हजार 109 लेाग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,541 मरीजों की मौत हो चुकी है। 92,029 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!