25.4 C
New York
Saturday, 26th \ July 2025, 08:21:00 AM

Buy now

spot_img

हम डॉ. राम मनोहर लोहिया के दिखाए रास्ते पर चलने का हम संकल्प लेते हैं: अखिलेश यादव

लखनऊ (लाइवभारत24)। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया के बताये रास्ते पर आगे बढऩे का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने यह बात राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कही। सपा प्रमुख ने कहा, ”आज हम डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आये हैं, जिन्होंने समाज को बुराई से बचाने, असमानता को समाप्त करने का समाजवादी रास्ता दिखाया। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने उनके दिखाए रास्ते पर चलकर काम किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि हम संकल्प लेते हैं कि हम समाजवाद को मजबूत करने और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए इसी रास्ते पर चलने का काम करेंगे। आज हम लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आए हैं, जिन्होंने समाजवादी रास्ता दिखाया, जिस रास्ते पर चलते हुए नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने संघर्ष किया ताकि समाज को तमाम बुराइयों से बचाया जा सके, समाज में संपन्नता आये, समाज में गैरबराबरी खत्म हो। सपा अध्यक्ष ने कहा, ”जो रास्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने दिखाया, उसी पर चलने का हम संकल्प लेते हैं ताकि भविष्य में इस समाजवाद को और मजबूत किया जा सके, समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाया जा सके। डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म 1910 में हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया। 12 अक्टूबर 1967 को उनका निधन हो गया था। इस दौरान अखिलेश यादव ने यह भी कहा, एक समय ऐसा आया था कि डाक्टर अंबेडकर और डॉक्टर लोहिया एक साथ काम करना चाहते थे। आज संविधान पर हमला हो रहा है, संविधान खतम हो जायेगा, हमारी आपकी आजादी छीन जायेगी। हमारा कानून छीन जायेगा, आज भारतीय जनता पार्टी समाज और देश को उसी दिशा में ले जा रही है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!