32.3 C
New York
Tuesday, 1st \ July 2025, 11:33:57 PM

Buy now

spot_img

72वां गणतंत्र दिवस: परेड में राफेल ने पहली बार उड़ान भरी, बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी शामिल हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली (लाइवभारत24)। भारत 72वां रिपब्लिक डे मना रहा है। राजपथ पर रिपब्लिक डे परेड हुई। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। दो बातें खास रहीं। पहली- बांग्लादेश की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। दूसरी- भारतीय वायुसेना का राफेल फाइटर जेट भी पहली बार इस परेड का हिस्सा बना। हालांकि, कोरोना के चलते इस बार परेड की सूरत बदली-बदली नजर आई।

55 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब रिपब्लिक डे परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ। इससे पहले भारत में 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस परेड में कोई चीफ गेस्ट शामिल नहीं हुआ था।
भारतीय वायुसेना का दम: रिपब्लिक डे परेड में वायसेना ने त्रिनेत्र फॉर्मेशन बनाया। इसे त्रिशूल फॉर्मेशन भी कहा जाता है। इसमें एक राफेल जेट फाइटर भी शामिल हुआ। राफेल की पहली खेप पिछले साल ही इंडियन एयरफोर्स को मिली है। राफेल के साथ 2 जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और 2 मिग-29 भी नजर आए। इन्होंने मिलकर एकलव्य फॉर्मेशन बनाया। इस दौरान इनकी ऊंचाई 300 मीटर और रफ्तार 780 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस फॉर्मेशन का नेतृत्व कैप्टन रोहित कटारिया ने किया।
राफेल के साथ 2 जगुआर डीप पेनिट्रेशन स्ट्राइक एयरक्राफ्ट और 2 मिग-29 भी नजर आए। इन्होंने मिलकर एकलव्य फॉर्मेशन बनाया। इस दौरान इनकी ऊंचाई 300 मीटर और रफ्तार 780 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस फॉर्मेशन का नेतृत्व कैप्टन रोहित कटारिया ने किया।
72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। बांग्लादेश की किसी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। इस टुकड़ी में कुल 122 जवान शामिल हैं।
केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की पहली झांकी रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुई। इसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दिखाया गया था।
केंद्र शासित प्रदेश (UT) का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की पहली झांकी रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुई। इसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दिखाया गया था।72वें गणतंत्र दिवस की परेड पर एक मुख्य आकर्षण बांग्लादेश की सैन्य टुकड़ी रही। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अब मोहम्मद शमूर शाबान ने किया। बांग्लादेश की किसी सैन्य टुकड़ी ने पहली बार हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया है। इस टुकड़ी में कुल 122 जवान शामिल हैं।
– राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल भारतीय सेना का टैंक टी-90। इसे सेना में भीष्म के नाम से जाना जाता है। इस बार परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल विजय कुमार मिश्रा कर रहे हैं। वे ही परेड कमांडर हैं। प्रधानमंत्री मोदी इंडिया गेट के नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने सेरेमोनियल बुक पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने जामनगर गुजरात की रॉयल फैमिली द्वारा उपहार में दी गई स्पेशल पगड़ी पहनी हुई थी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!