21.1 C
New York
Monday, 9th \ June 2025, 03:46:28 AM

Buy now

spot_img

डोनाल्ड ट्रम्प के भारत को ‘गंदा’ कहे जाने पर भड़के बाइडेन

वॉशिंगटन (लाइवभारत24)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से आठ दिन पहले डेमोक्रेटिक कैंडिडेट जो बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिकडेट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्रम्प के भारत को गंदा बताए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ट्रम्प को यह भी नहीं पता कि दोस्तों से कैसे बात की जाती है? बाइडेन ने कहा कि ट्रम्प की वैश्विक मुद्दों के प्रति समझ खराब है। दरअसल, राष्ट्रपति ट्रम्प ने प्रेसिडेंशियल डिबेट में भारत को गंदा बताया था। उपराष्ट्रपति की डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस का जिक्र करते हुए बाइडेन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प ने भारत को ‘गंदा’ कहा। वे यह नहीं जानते कि दोस्तों के बारे में कैसे बात करते हैं और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों को कैसे हल करते हैं। कमला हैरिस और मैंने अपने पार्टनरशिप को बहुत महत्व दिया है।’शुक्रवार को हुई डिबेट में दूसरी बार चुनाव लड़ रहे ट्रम्प ने भारत की हवा को गंदा बताते हुए पेरिस एग्रीमेंट से बाहर निकलने के अपने फैसले का बचाव किया था। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में 195 देशों के बीच क्लाइमेट समझौता किया गया था। समझौते में दुनिया भर के टेम्परेचर में वृद्धि को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने का टारगेट फिक्स किया गया है।
रायटर्स के मुताबिक, डिबेट में ट्रम्प ने कहा था- भारत को देखो। यह कितना गंदा है। वहां की हवा गंदी है। हालांकि, ट्रम्प की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की। कुछ लोगों ने कहा कि इस टिप्पणी ने भारत में फिर से वायु प्रदूषण की समस्या को उजागर किया है। उन्होंने कहा था- पेरिस समझौते की वजह से वे देश में लाखों नौकरियों और हजारों कंपनियों को बंद नहीं कर सकते। यह सही नहीं होगा।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!