18.5 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 11:43:28 AM

Buy now

spot_img

यूपीआरएनएन के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

आय से अधिक संपत्ति का मामले में विजिलेंस ने जांच के बाद दर्ज किया मुकदमा
लखनऊ । उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर छेदीलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लंबी जांच के बाद विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया है। छेदीलाल के खिलाफ शासन ने 2019 में जांच के निर्देश दिये थे। यूपी विजलेंस की मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा के मुताबिक राजकीय निर्माण निगम गाजियाबाद में तैनात रहे इकाई प्रभारी छेदीलाल के खिलाफ शासन ने 31 मई 2019 को आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने पर विजलेंस को खुली जांच के निर्देश दिये थे। विजलेंस विभाग की मेरठ यूनिट ने जांच में पाया कि छेदीलाल को 27 लाख 18 हजार 9 रुपये वेतन मिला, लेकिन उन्होंने 35 लाख 79 हजार 301 खर्च किये। वेतन से अतिरिक्त साढ़े आठ लाख रुपए अर्जित करने का स्रोत क्या था इसकी जानकारी छेदीलाल नही दे पाए। विजिलेंस की जांच में सामने आया कि यह रकम पद का दुरूपयोग करके गलत तरीके से अर्जित की गई थी। विजलेंस ने जांच में छेदीलाल को भ्रष्टाचार निवारण (संसोधन) अधिनियम वर्ष 2018 के तहत आपराधिक दुराचरण और अधिनियम की धारा 13 (2) का आरोपी माना है। जिस पर छेदीलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!