30 C
New York
Monday, 7th \ July 2025, 12:16:59 AM

Buy now

spot_img

देश के 7 राज्यों में कोरोना फिर हुआ बेकाबू

मुंबई (लाइवभारत24)। देश में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला फिर बढ़ रहा है। दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ रहा है। ऐसे में एक बार फिर कोरोना की चौथी लहर का खतरा बन गया हैदेश के 7 राज्यों में कोरोना फिर हुआ बेकाबू
देश में मंगलवार और बुधवार को कोरोना के 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। जबकि, पिछले कुछ दिनों से देश में 700 से 800 के करीब कोरोना के केस आ रहे थे।
पिछले दो महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मिलने वाले मरीजों से कम है। मंगलवार को 1081 लोग ही कोरोना से ठीक हुए हैं।
देश में अब तक 4.30 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। देश में अब तक कुल 5.21 लाख मौतें हो चुकी हैं। एक्टिव केस की संख्या भी बढ़ कर 11 हजार से ज्यादा हो गई है।
दिल्ली में 2 महीने बाद कोरोना पॉजिटिविटी रेट 2.70% हो गया है। इससे पहले 5 फरवरी को पॉजिटिविटी रेट 2.87 था। दिल्ली में इस समय रोजाना कोरोना के करीब 100 से 200 नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के 299 नए केस मिले थे, इससे पहले मंगलवार को 202 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यानी पिछले दिन से 50% ज्यादा मामले सामने आए।
दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। यहां बुधवार को कोरोना के 148 मरीज मिले। पिछले 40 दिनों में यह सबसे ज्यादा है। वहीं पिछले महीने के अंत तक 30 से कम केस मिल रहे थे।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। मुंबई में बुधवार को 73 नए मरीज मिले। यह 17 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। एक्सपर्ट का कहना है कि चौथी लहर के लिए यह अलार्मिंग सिचुएशन है। हमें बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।
आमतौर पर पॉजिटिविटी रेट 4 से 5 प्रतिशत तक हो तो स्थिति नियंत्रित मानी जाती है, लेकिन WHO कहता है कि यदि यह 5% से ज्यादा है तो स्थिति बेकाबू हो चुकी है।
भारत में इस समय वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% ही है। हालांकि देश के 7 राज्यों के 29 जिलों में वीकली, यानी 5 से 11 अप्रैल के बीच पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। इन 7 राज्यों में केरल, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, मणिपुर और ओडिशा हैं।
केरल के 14 जिले ऐसे जहां कोरोना पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा हैं, जबकि 5 जिले ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 15% से ज्यादा है। इसके अलावा 2 जिले ऐसे हैं जहां यह 20% से भी ज्यादा है।
केरल के बाद मिजोरम ऐसा राज्य है, जहां के 10 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5% से ज्यादा है। 7 जिलों में यह 10% और 5 जिलों में यह 20% से भी ज्यादा है।
अरुणाचल प्रदेश का अपर सियांग जिले में 100%, यानी सभी लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 12.50% है।
हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा कोरोना केस बढ़ रहे हैं। यहां पर वीकली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.81% हो गया है।
मणिपुर तेंगनोउपल जिले में वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.41% है। ओडिशा के खोर्धा जिले में यह 8.68% है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!