16.2 C
New York
Tuesday, 3rd \ June 2025, 07:04:35 PM

Buy now

spot_img

बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचे डीएम, बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश

डिवाइड वॉल पर डीएम ने समझी शारदा व घाघरा की इंटरलिंकिंग

लखीमपुर खीरी(लाइवभारत24)। मंगलवार की शाम डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने शारदा नगर स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष व शारदा बैराज का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए की गई तैयारियों को परखा।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए किए गए इंतजामों की न केवल पड़ताल करके बाढ़ की तैयारियों की वस्तुस्थिति जानी। अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) राजीव कुमार ने डीएम को जिले की बाढ़ परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। बताया कि जिले में समस्त कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। वही जो कार्य चल रहे उन्हें मानसून सत्र से पूर्व सुरक्षित स्तर तक पूर्ण करा लिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों के साथ डिवाइड वाल पर जाकर घाघरा व शारदा की इंटरलिंकिंग की जानकारी भी हासिल की।

डीएम ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर ऑटोमेशन केंद्र से बैराज का जायजा लिया। बैराज का संचालन व गेटों के ऑपरेशन की जानकारी लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम के पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में ना तो कोई गेट जाम है ना ही उसमें सिल्ट जमी है।

निरीक्षण के दौरान एक्सईएन बाढ़ खंड राजीव कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड शारदा नगर एवं इंचार्ज शारदा बैराज दीपक कुमार, सहायक अभियंता बाढ़ खंड हृदय राम मौजूद रहे।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!