जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी ने किया सचेत

लखनऊ(लाइवभारत24)। जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने का झांसा देकर ठगी के कई मामले सामने आने के बाद, कंपनी कार्रवाई के मूड में है और लोगों को जालसाजों से सचेत करने के लिए गुरूवार को चेतावनी नोटिस जारी किया।
चेतावनी नोटिस में कंपनी ने लोगों को आगाह किया है कि वे ऐसे धोखेबाजों से बचें जो जियोमार्ट के नाम पर फर्जी वेबसाइट बना कर लोगों को फ्रेंचाइजी या डीलरशिप दिलाने का झूठा वादा कर रहे हैं। रिलायंस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इस चेतावनी को प्रकाशित किया गया है। चेतावनी नोटिस में रिलायंस रिटेल ने कहा कि “हम वर्तमान में किसी भी डीलरशिप या फ्रेंचाइजी मॉडल को ना तो चला रहे हैं और न ही हमने किसी डीलर को नियुक्त करने के लिए किसी फ्रेंचाइजी या किसी एजेंट को नियुक्त किया है। साथ ही हम फ्रेंचाइजी नियुक्त करने के नाम पर किसी भी तरह की कोई भी धनराशि नहीं लेते हैं।” जियोमार्ट तीन करोड़ छोटे किराना दुकानदारों और 12 करोड़ किसानों को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है। जियोमार्ट पर रोजाना चार लाख से अधिक ऑर्डर बुक किए जा रहे हैं और कंपनी की बाजार में जबर्दस्त साख है। कंपनी की इसी साख का फायदा यह धोखेबाज उठा रहे हैं। जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने के सुनहरे सपने दिखा कर यह गिरोह, आम जन को शिकार बना रहे हैं। नोटिस में कहा गया है कि कुछ जालसाज जियोमार्ट से जुड़े होने का ढ़ोंग कर फर्जी वेबसाइट बना रहे हैं, और जियोमार्ट सेवाओं की फ्रेंचाइजी देने के बहाने निर्दोष व्यक्तियों को धोखा दे रहे हैं। कंपनी ने कुछ फर्जी वेबसाइटों की सूची भी जारी की है।
जिनमें जेमार्टफ्रेंचाइजीडाटइन6,जियोमार्ट फ्रेंचाइजीडाटआनलिडाटकाम,जियोडीलरशिपकाम 7 ,जियोमार्ट फ्रेंचाइजीडाटआनलिडाटकाम8 आदि शामिल है। रिलायंस रिटेल ने ट्रेडमार्क का दुरुपयोग रोकने और अपनी साख को बचाए रखने के लिए जालसाज व्यक्तियों और गिरोहों के खिलाफ आपराधिक या नागरिक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। कंपनी ने जनता से अपील की है कि वे इस तरह के धोखेबाजों के खिलाफ रिपोर्ट कंपनी के कानूनी सेल से करें।

One thought on “जियोमार्ट की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी ने किया सचेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!