तिरंगे के लिए अगर बलिदान भी होना पड़े तो मुझे गर्व होगा: मुन्ना सिंह कमांडेंट

39वीं वाहिनी मुख्यालय,एसएसबी पलिया में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस 

लखीमपुर-खीरी(लाइवभारत24)। कोविड-19 के सक्रमण के कारण आपसी एवं सामाजिक दूरियों का ध्यान रखते हुए 39वीं वाहिनी मुख्यालय में उत्साह और उल्लास के साथ 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। श्री मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी द्वारा ध्वजारोहण किया गया और महानिदेशक एस.एस.बी., नई दिल्ली, महानिरीक्षक, सीमांत रानीखेत और उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक पीलीभीत की ओर से समस्त बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने उन सभी देश भक्तों और क्रांतिकारियों को नमन एवं श्रद्वा सुमन अर्पित किये गये, जिन्होंने मुगलों के लगभग 600 वर्षो एवं अंग्रेजों के लगभग 200 वर्षो की भौतिक एवं मानसिक गुलामी से देश को आजाद करने में अपना प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया। वाहिनी के बल सदस्यों द्वारा भारत नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा प्रबंधन एवं आपराधिक गतिविधियों को रोकने में दिये जा रहे योगदान की सराहना की, जिसमें बल सदस्यों द्वारा, बल के आदर्श वाक्य सेवा सुरक्षा एवं बंधुत्व के पथ पर चलते हुए नित नये कीर्तिमान स्थापित किये जा रहे हैं। तदोपरांत कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी द्वारा बल एवं वाहिनी की उपलब्धियों के बारे में बताया गया जिसमें, एस.एस.बी. के अधिकारियों एवं बल सदस्यों द्वारा गत वर्ष में किये गये सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यो के लिए 01 राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 पुलिस पदक दिया जाना एवं 39वीं वाहिनी कैंपस में केन्द्रीय विद्यालय का शुभारंभ और FM रिले स्टेशन की स्थापना किया जाना प्रमुख है। अंत में मुन्ना सिंह, कमांडेण्ट, 39वीं वाहिनी द्वारा पुनः समस्त बल सदस्यों एवं उनके परिवारजनों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस पावन एवं पुनीत अवसर पर किरण सिंह, अध्यक्षा संदीक्षा, संजीव कुमार, उप कमांडेण्ट, संजय कुमार यादव, उप कमांडेण्ट, संदीक्षा की सदस्याएं एवं वाहिनी के समस्त बल सदस्य और उनके परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे ऐसे ही 39वीं वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर भी ग्रामीण बच्चों और सामान्य जन के साथ कोविड-19 की सुरक्षा, बचाव के साथ मनाया गया 74वां स्वतंत्रता दिवस।

One thought on “तिरंगे के लिए अगर बलिदान भी होना पड़े तो मुझे गर्व होगा: मुन्ना सिंह कमांडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!