22.7 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 06:36:05 AM

Buy now

spot_img

IPL नीलामी आज,40-45 क्रिकेटर्स के ही बिकने की उम्मीद

चेन्नई (लाइवभारत24)। IPL के 14वें सीजन के लिए नीलामी आज दोपहर 3 बजे से चेन्नई में होगी। इसके लिए 292 प्लेयर्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। हालांकि, सभी 8 टीमों के पास सिर्फ 61 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें से भी 40-45 खिलाड़ी ही बिक सकते हैं। सभी फ्रेंचाइजी की नजरें ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन पर होंगी।

ऑक्शन की शुरुआत बल्लेबाजों से होगी। इसके बाद ऑलराउंडर्स, विकेटकीपर्स और बॉलर्स पर बोली लगेगी। सभी 292 में से सिर्फ 10 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपए की बेस प्राइज के स्लॉट में रखा गया है।
अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए अब 20, 30 और 40 लाख की बेस प्राइज तय की गई है। वहीं, कैप्ड खिलाड़ियों को 5 अलग-अलग बेस प्राइस 50 लाख, 75 लाख, 1 करोड़, 1.5 करोड़ और दो करोड़ में रखा गया है। कैप्ड प्लेयर्स वह होते हैं, जो अपने देश के लिए टेस्ट, वनडे, टी-20 में से किसी भी एक इंटरनेशनल फॉर्मेट में खेले हों।
सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में मैक्सिमम 25 और मिनिमम 18 खिलाड़ी रख सकती हैं। किसी भी टीम में ज्यादा से ज्यादा 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। मौजूदा हालात में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास सबसे कम 14 खिलाड़ी और सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा 22 खिलाड़ी हैं। यानी ऑक्शन में RCB को कम से कम 4 खिलाड़ी खरीदने होंगे। वहीं, SRH ज्यादा से ज्यादा 3 खिलाड़ी खरीद सकता है।
IPL के इस सीजन में फ्रेंचाइजी का सैलरी पर्स (बजट) पिछले सीजन की तरह 85 करोड़ ही है। यानी कोरोना की वजह से इस बार सैलरी बजट में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि 2019 में यह बजट 80 करोड़ और 2018 में 66 करोड़ रुपए था। इस बार पंजाब के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सबसे ज्यादा 53.20 करोड़ रुपए हैं। नियमों के तहत टीम का न्यूनतम खर्च 60 करोड़ होना चाहिए यानी सैलरी कैप वैल्यू का 75%।
राइट टू मैच कार्ड के जरिए फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ी को नीलामी में वापस हासिल कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें नीलामी में खिलाड़ी पर लगी सर्वाधिक बोली के बराबर की कीमत चुकानी होगी। उदाहरण के लिए राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को इस सीजन में रिटेन नहीं किया है। नीलामी के दौरान अगर किसी फ्रेंचाइजी ने उन पर सबसे बड़ी बोली लगाई तो राजस्थान RTM कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें अपनी टीम में ले सकती है। अधिकतम 5 खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी इसके जरिए (RTM कार्ड) रिटेन कर सकती हैं।
2 करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले प्लेयर्स में भारत के हरभजन सिंह और केदार जाधव शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर ग्लेन मैक्सवेल और स्टीव स्मिथ भी हैं। इंग्लैंड के सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ियों मोइन अली, सैम बिलिंग्स, लियाम प्लंकेट, जेसन रॉय और मार्क वुड को लिस्ट में जगह मिली। एक नाम बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का भी है।​​​​​​

इस बार नीलामी में मैक्सवेल और शाकिब के अलावा काइल जेमिसन पर भी बड़ी बोली लग सकती है। अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स में केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पर भी फ्रेंचाइजीज पैसा लुटा सकती हैं। यह 5 प्लेयर्स सभी को चौंका सकते हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!