23.8 C
New York
Sunday, 22nd \ June 2025, 02:27:41 PM

Buy now

spot_img

अब अनुराग-तापसी के यहां ED भी डाल सकती है रेड

Loading...

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बुधवार को अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू, विकास बहल और मधु मंटेना के यहां रेड डाली। सूत्र बताते हैं कि अनुराग और तापसी के यहां 2 राज्यों के इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापा मारा था। इनमें तीन अधिकारी यूपी से आए थे और तीन महाराष्ट्र जोन के थे। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि अनुराग और तापसी के यहां प्रवर्तन निदेशालय यानी इंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) का छापा भी पड़ सकता है।
सूत्र बताते हैं कि अनुराग और तापसी के यहां से बहुत आपत्तिजनक चीजें अधिकारियों को हासिल नहीं हुई। हालांकि, दोनों के यहां से लैपटॉप और कुछ हार्ड ड्राइव जरूर जब्त किए गए। साथ ही उन दोनों के वॉट्सऐप चैट की डिटेल भी खंगाली जाएगी। उनकी फिल्मों में जिन लोगों के इन्वेस्टमेंट हैं, उनकी भी जांच की जाएगी। रेड की गाज उन लोगों पर भी गिर सकती है, जो अनुराग कश्यप के हितैषी रहे हैं। गुरुवार को अधिकारी अनुराग और तापसी से बातचीत करेंगे।
इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर और ऑफिस के अलावा फैंटम फिल्म्स के पार्टनर मधु मंटेना और डायरेक्टर विकास बहल के ठिकानों पर छापा पड़ा। रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के CEO शिबाशीष सरकार के घर पर भी छापे मारे गए।
मुंबई के लोखंडवाला, अंधेरी, बांद्रा और पुणे में बुधवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच रेड शुरू हुई। करीब 30 जगहों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने तलाशी ली। इनमें अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के मुंबई स्थित घर भी शामिल हैं।
अब तक IT डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन डिपार्टमेंट को फैंटम फिल्म्स कंपनी के कामकाज और लेनदेन में गड़बड़ी का शक है।

Loading...

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!