1 C
New York
Thursday, 12th \ February 2026, 02:15:20 PM

Buy now

spot_img

सहारा जीवन के पत्रकार शुभम श्रीवास्तव का हुआ सम्मान

लालगंज,प्रतापगढ़ (लाइवभारत24)। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे सहारा जीवन समाचार पत्र के तहसील प्रभारी शुभम कुमार श्रीवास्तव को अमन की शान समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ़ सलमान खान प्रतापगढ़ से चलकर लालगंज की धरा पर पधारकर श्याम जी साँवरिया रेस्टोरेंट लालगंज पर अमन की शान समाचार पत्र द्वारा दिए जाने वाले सम्मान में कलम गौरव से सम्मानित किया।शुभम कुमार श्रीवास्तव को सम्मानित किये जाने पर सहारा जीवन समाचार पत्र परिवार और अनेक संस्थाओं के समाचार पत्रों के पदाधिकारियों सहित ब्यूरों चीफ़, तहसील प्रभारी, संवाददाताओं ने बधाई दी है। उक्त सम्मान की सूचना प्राप्त होने पर क्षेत्रीय संभ्रांत जनों व रामपुरखास के सामर्थ्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पाण्डेय व विश्वनाथ गंज विधानसभा के वरिष्ठ समाजसेवी संजय शुक्ल ने फोन पर बधाई दी । उक्त सम्मान मिलने पर शुभम श्रीवास्तव ने अमन की शान समाचार पत्र के संपादक व ब्यूरो के प्रति स्नेह प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं अमन की शान के ब्यूरो सलमान खान ने बताया कि सहारा जीवन समाचार पत्र में जबसे शुभम श्रीवास्तव जुड़े हैं, समाचार पत्र के उत्तरोत्तर विकास में अच्छा सहयोग किया है। दूसरे समाचार पत्र ने जब सहारा जीवन समाचार पत्र को सराहा तो अपने आप में और गौरव की अनुभूति हुई। इस सराहनीय कार्य हेतु सहारा जीवन परिवार आपको अनेक साधुवाद ज्ञापित करता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!