16.6 C
New York
Monday, 9th \ June 2025, 07:49:20 PM

Buy now

spot_img

सीनियर IAS अधिकारी अजय सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, सीएम योगी ने  दी श्रद्धांजलि

लखनऊ/वाराणसी(लाइव भारत 24)। UP में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अजय कुमार सिंह ने शनिवार भोर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके निधन की सूचना पर सीएम योगी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश शासन में सचिव राष्ट्रीय एकीकरण के पद पर तैनात रहे सीनियर IAS अधिकारी अजय कुमार सिंह ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। वाराणसी में विधान परिषद चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में काम कर रहे अजय कुमार सिंह की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल शहर के शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद सीएम योगी ने भी उनके निधन पर दुख जताया और टीम-11 के सदस्यों के साथ श्रद्धांजलि दी।

अजय कुमार सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर सायंकाल 4 बजे किया जाएगा। उनके पुत्र के लखनऊ तथा कुछ निकट संबंधियों के दिल्ली से आने की प्रतीक्षा है। अंतिम संस्कार में शासन के दो वरिष्ठ अधिकारी भी जाएंगे। अजय सिंह की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 11 की बैठक के दौरान अपने अधिकारियों के साथ श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
सर्किट हाउस में हार्ट अटैक के बाद उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर दोपहर बाद उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। इसके बाद आज तड़के उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी नीना शर्मा भी 1998 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी ड्यूटी आब्जर्वर के तौर पर आगरा में लगी थी। सुबह से ही उनको दिल्ली ले जाने की कवायद शुरू हो गई थी। हास्पिटल से एयरपोर्ट ले जाने के लिए बीएचयू की एम्बुलेंस भी हास्पिटल पहुंच गई थी।

विधान परिषद चुनाव में लखनऊ से जनपदीय पर्यवेक्षक के रूप में वाराणसी में सेवा दे रहे अजय कुमार सिंह को शुक्रवार को हृदयाघात होने पर शुभम हॉस्पिटल में तत्काल भर्ती कराया गया। सर्किट हाउस में अचानक तबीयत खराब होने पर उनको शुभम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुभम हॉस्पिटल के साथ ही साथ सर सुंदर लाल चिकित्सालय बीएचयू के कार्डियोलोजिस्ट एवं न्यूरोलॉजिस्ट के परामर्श, देखरेख एवं सतत निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।

दोपहर तक उनके स्वास्थ्य की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद सुधार होने लगा। सॢकट हाउस में सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। उन्हेंं कार्डियक अरेस्ट हुआ। सीएमओ डा. वीबी सिंह के अनुसार उनको न्यूरो, गुर्दा व रीनल प्राब्लम भी थी।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!