22 C
New York
Friday, 6th \ June 2025, 12:54:04 PM

Buy now

spot_img

स्मृति ईरानी दें जवाब,क्यों महिलाएं आत्मदाह को हुई मजबूर: दीपक

लखनऊ(लाइवभारत24)।  कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्ष पर मुकदमे लिखवा रही है। इसके अलावा प्रदेश पूरे प्रदेश में जंगलराज है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेशकी जनता अपराधियों और पुलिस के रवैऐ से त्राहिमाम कर रही है।सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि अमेठीसे आई दो महिलाओं का लोकभवन के सामने आत्मदाह के प्रयास में कांग्रेस का कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेठी की जामों की रहने वाली दो महिलाएं दबंगो और पुलिसकी रवैए से इतनी परेशान थीं कि उन्हें आत्मदाह को मजबूर होना पड़ा। यह प्रदेश सरकारके जंगलराज का चरम है कि पीड़ित आत्मदाह को मजबूर हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकारचुल्लूभर पानी मे डूब जाना चाहिए।

विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह ने कहा कि अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी लॉक डाउन में जनता की सेवा करने के बजाय लूडो और अंताक्षरी खेल रही थीं। अब उनकेक्षेत्र में सत्ता संरक्षण में अपराध इतना बढ़ गया कि जनता आत्मदाह को मजबूर है। वेआखिर कहां गायब हैं। दीपक सिंह ने कहा कि सरकार ने अपनी गलती मानते हुए थाने केदरोगा को सस्पेंड भी किया है। फिर ये बिना सर पैर की साजिश क्यों रच रही है। सच्चाईतो यह है कि 9 मई को साफिया की पुत्री गुड़िया दबंगों पर एफआईआर दर्ज कराती है तथा13 मई को दबंगों द्वारा गुड़िया सहित अन्य पर फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी जाती है। 4 जुलाईको डीआईजी, आईजी, डीजीपी एवं मुख्यमंत्री सहित सभी से न्याय के लिए प्रार्थना करतीरही लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सरकार का रवैया पूर्व की तरह इस मामले में भी हीलाहवालीका रहा और मुद्दों से भटकाने एवं विरोधी पार्टी को कुचलने का कुचक्र रचती रही है। प्रदेशके अन्य विपक्षी दलों के दरवाजे बन्द हैं। मीडिया जनता की आवाज है। सरकार डरकर कांग्रेसकार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करा रही है।
कोई भी पीड़ित किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से मदद मांगता है। उसके दफ्तर जाता है, यह एकसामान्य सी बात है। उन्होंने कहा कि पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ के चलते पीड़ित आत्मदाहको मजबूर हुईं हैं।  भाजपा नेताओं से लेकर पुलिस के आला अफसरों तक न्याय की गुहारलगाने वाली पीड़ित महिलाएं आत्मदाह करने को क्यों मजबूर हुईं इसका जवाब भाजपा को देना पड़ेगा।

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!