22.5 C
New York
Wednesday, 2nd \ July 2025, 12:26:35 PM

Buy now

spot_img

 ब्रिटेन की उड़ानों पर 7 जनवरी तक  रोक, 20 मरीजों में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन 

 नईदिल्ली(लाइवभारत24)।  ब्रिटेन में मिले ज्यादा खतरनाक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। बुधवार को 13 नए मरीज मिले। ये किस प्रदेश से हैं यह साफ नहीं हो सका है। कल मिले सात मरीजों में से 1-1 यूपी, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, जबकि तीन कर्नाटक के हैं। इस बीच सरकार ने ब्रिटेन जाने-आने वाली उड़ानों पर रोक 7 जनवरी तक बढ़ा दी है। पहले 22 दिसंबर की आधी रात से 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई गई थी।ब्रिटेन से लौटी आंध्र प्रदेश की एक महिला में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। 21 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे आइसोलेशन सेंटर भेजा गया था। वहां से भागकर वह स्पेशल ट्रेन से अपने घर राजमुंदरी पहुंची थी। महिला के साथ उसका बेटा भी था। हालांकि, बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।नए स्ट्रेन के मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने मंगलवार को बताया कि 9 से 22 दिसंबर के बीच भारत आए इंटरनेशनल पैसेंजर्स, जो सिंप्टोमैटिक या संक्रमित पाए गए हैं, उनकी जीनोम सीक्वेंसिंग अनिवार्य होगी।25 नवंबर से 22 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से लगभग 33 हजार यात्री भारत आए। इनमें से अब तक 114 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये केरल, आंध्र, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल और पंजाब में हैं। सभी आइसोलेशन में हैं। इधर, मध्यप्रदेश में ब्रिटेन से लौटे 372 यात्रियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से पांच सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं। ये सैंपल भोपाल के एक, इंदौर के दो और ग्वालियर-जबलपुर के एक-एक पॉजिटिव यात्रियों के हैं।जीनोम सीक्वेंसिंग किसी वायरस की पूरी जानकारी है, जिसमें वायरस का पूरा डेटा होता है। वायरस कैसा है? कैसा दिखता है? इसकी जानकारी जीनोम में मिलती है। वायरस के बड़े ग्रुप को जीनोम कहा जाता है। वायरस के बारे में जानने की प्रोसेस को जीनोम सीक्वेंसिंग कहा जाता है। इसी के जरिए कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!