22 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 08:51:19 AM

Buy now

spot_img

UP में कोरोना कर्फ्यू अब 31 मई की सुबह 7 बजे तक, 56 दिन बाद एक दिन में 5,946 केस मिले

लखनऊ (लाइवभारत24)। उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 31 मई की सुबह 7 बजे तक बढ़ा दिया गया है। 6वीं बार शनिवार को योगी सरकार ने संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन बढ़ाया है। इसके पहले 17 मई को सरकार ने 24 मई तक कर्फ्यू बढ़ाने का आदेश जारी किया था। नई गाइडलाइन के मुताबिक, बाजार खुलने पर लगी रोक भी बरकरार रहेगी। इसके अलावा सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

इस दौरान जरूरी, इमरजेंसी, वैक्सीनेशन सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी। लोगों को अस्‍पताल, राशन और मेडिकल स्‍टोर की सुविधा मिलती रहेगी। सरकार ने रेहड़ी-पटरी, रिक्शा वालों, मोची, दिहाड़ी मजदूरों और राशन कार्ड धारकों को हर महीने राशन भी एक जून से देने लगेगी।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात सुधर रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, रिकवरी रेट 93.2 फीसदी पहुंच गया। वहीं, प्रदेश में अब तक एक करोड़ 62 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में शनिवार को 5,964 नए मरीज मिले। 56 दिन बाद शनिवार को छह हजार के नीचे नए संक्रमित सामने आए। इससे पहले 7 अप्रैल को 6,002 संक्रमित मिले थे। शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 24 घंटे में 17 हजार 540 लोग ठीक हुए और 218 की मौत हुई है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या में गिरावट हो रही है। अब पूरे प्रदेश में 94 हजार 482 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 16 लाख 65 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 15 लाख 51 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। 18 हजार 978 मरीजों की मौत हो चुकी है।
रविवार को राम सागर मिश्र अस्पताल (आरएसएम) के सीएमएस डॉ. वीके सिंह का SGPGI में कोरोना से निधन हो गया। संक्रमित होने के बाद 2 मई को उन्हें भर्ती करवाया गया था। बीते एक सप्ताह से उनका वेंटिलेटर पर इलाज चल रहा था। वीके सिंह डायबिटीज से भी पीड़ित थे। उन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज भी लग चुकी थी।
प्रदेश में वर्तमान में 94,482 एक्टिव केस हैं। इनमें एक तिहाई 25,396 केस सिर्फ पांच जनपद मेरठ, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर और सहारनपुर में हैं। मेरठ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। लखनऊ दूसरे नंबर है।

लखनऊ के हालात सुधरे, मेरठ के खराब

मेरठ 6,083
लखनऊ 6,032
गौतमबुद्धनगर 4,626
गोरखपुर 4,405
सहारनपुर 4,250
(जिले में एक्टिव केस की संख्या)

प्रदेश में अब तक के कोरोना के आंकड़े

कुल संक्रमित 16,65,176
कुल एक्टिव केस 94,482
अब तक ठीक हुए 15,51,716
अब तक मौत 18,978

Related Articles

1 कमेंट

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!