22.7 C
New York
Sunday, 8th \ June 2025, 06:13:27 AM

Buy now

spot_img

देश में 43,640 नए कोरोना मरीज मिले, 56,643 ठीक हुए और 722 ने जान गंवाई

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। भारत में शुक्रवार को कोरोना के 43,640 नए मरीजों की पहचान हुई। 56,643 ठीक हुए और 722 की मौत हो गई। इसके साथ ही एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 14,034 की कमी आई। अब एक्टिव केस का आंकड़ा 5 लाख से कम हो गया है। कुल 4.90 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मौत का आंकड़ा 81 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 7 अप्रैल को 684 मरीजों ने जान गंवाई थी। वहीं, नए मरीजों का आंकड़ा 8 दिन से 50 हजार से कम बना हुआ है।
शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना केस कम हुए। बुधवार को 48,606 केस आए थे। इसके बाद गुरुवार को 46,781 केस आए और शुक्रवार को 43,640 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 43,640
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 56,643
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 722
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.05 करोड़
अब तक ठीक हुए: 2.95 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.01 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.90 लाख
10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

21 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 8,753 लोग संक्रमित पाए गए। 8,358 लोग ठीक हुए और 156 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 60.79 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 58.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.22 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.16 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य में शुक्रवार को 305 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 467 लोग ठीक हुए और 5 की मौत हो गई। अब तक 9.95 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.76 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,450 लोगों की मौत हो चुकी है। 5,620 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का डेटा नहीं आया है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को 145 लोग संक्रमित पाए गए। 260 लोग ठीक हुए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 17.06 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.80 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,601 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 2,671 मरीजों का इलाज चल रहा है।
राजस्थान में शुक्रवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 159 लोग ठीक हुए और 7 की मौत हुई। अब तक राज्य में 9.52 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.42 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 1,312 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात राज्य में शुक्रवार को 80 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 228 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां अब तक करीब 8.23 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,064 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 2,644 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

दिल्ली में शुक्रवार को 93 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 407 लोग ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। अब तक 14.34 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.08 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24,983 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 1,041 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 43 नए मामले सामने आए। 54 लोग ठीक हुए और 8 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.89 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,989 लोगों की मौत हो गई। 514 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!