22.1 C
New York
Saturday, 7th \ June 2025, 10:12:40 PM

Buy now

spot_img

पेट्रोल-डीजल के बाद PNG-CNG के दाम बढ़े

नई दिल्ली(लाइवभारत24)। लगातार दो दिन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली-NCR में CNG-PNG गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। घरेलू PNG के दाम एक रुपए प्रति किलो, जबकि CNG के दाम 50 पैसे प्रति किलो बढ़ाए गए हैं।बढ़ी कीमतों के बाद PNG 37.61 रुपए और CNG 35.86 रुपए किलो पर पहुंच गई है। नई कीमतें आज से ही लागू होंगी।
पूरे देश में मंगलवार और बुधवार को लगातार दो दिन पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ाए गए थे। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे और मुंबई में 85 पैसे बढ़ गए। इस बढ़ोत्तरी के बाद अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल सबसे सस्ता यानी 84.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल 78.52 रुपए मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल 114.80 और डीजल 97.44 रुपए लीटर बिक रहा है।

मंगलवार को डीजल-पेट्रोल के दामों में 80 पैसे प्रति लीटर के साथ घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ था। रूस-यूक्रेन जंग के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण तेल कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को लेकर दबाव बना हुआ है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 20 रुपए प्रति तक महंगे हो सकते हैं।

पिछले 3 साल में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स से सरकार ने करोड़ों की कमाई की है। जब आप अपनी गाड़ी में 100 रुपए का पेट्रोल डलवाते हैं, तो इसमें से 52 रुपए टैक्स के रूप में सरकार की जेब में जाता है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 52.50 रुपए (100 रुपए में से) टैक्स के रूप में वसूले जाते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में 100 रुपए का पेट्रोल भरवाते हैं तो इसमें से 45.3 रुपए सरकार के पास जाते हैं।

पेट्रोल-डीजल के भाव में कमी का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार पिछले 8 सालों में 13 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ा चुकी है। मई 2014 में जब मोदी सरकार आई थी, तब केंद्र सरकार एक लीटर पेट्रोल पर 10.38 रुपए और डीजल पर 4.52 रुपए टैक्स वसूलती थी। वहीं अब एक लीटर पेट्रोल पर 27.90 रुपए और डीजल पर 21.80 रुपए एक्साइज ड्यूटी लगती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी कमेंट दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Stay Connected

0फॉलोवरफॉलो करें
0सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें
- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!